आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

दो समधनो की सोने की चैन ले गई महिला

जूनी इंदौर में दो महिलाओं की दो सोने की चैन चोरी हो गई। दोनो आपस में रिश्तेदार है। बताया जाता है कि वह कथा सुनने गई थी। इस दौरान भीड़ में संदिग्ध महिला ने वारदात को अजांम दिया। पुलिस ने फुटेज देखे। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मनोरमा(56)पति मनमोहन साहू निवासी व्यकटेंश मार्केट अपनी समधन सीमा को साथ लेकर साेनकर धर्मशाला में चल रही श्रीमद भागवत कथा सुनने पहुंची। कथा में आरती होेने के दौरान काफी महिलाएं यहां मौजूद थी। इस दौरान किसी महिला ने मनोरमा के गले पर हाथ लगाया तो उसने ध्यान नही दिया। कुछ देर बाद ध्यान गया तो गले में चैन नही थी। सीमा ने भी अपने गले पर हाथ लगाकर देखा तो उनकी चैन भी गायब थी। दाेनो ने यहां मौजूद अन्य महिलाओं को जानकारी दी। कथा परिसर में काफी देर तक चैन ढूंढी। मनोरमा ने यहां वहां चल रही वीडियो रिकार्डिग देखने की बात की। बाद में रिकार्डिग देखने पर पता चला कि एक अज्ञात महिला अंदर घुसी। उसने आरती के दौरान भीड़ में दोनो की चैन को गले से उतार लिया। फुटेज में महिला सीमा के गले से सोने की चैन निकालते दिख रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770