Saturday, August 15, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में नौवीं कक्षा की छात्रा से ज्यादती

राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में रहने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। वारदात को मोहल्ले में रहने वाले युवक ने अंजाम दिया है। बुधवार की शाम पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

टीआई आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी जहांगीराबाद इलाके के एक मोहल्ले में रहती है तथा नौवीं क्लास की छात्रा है। इसी मोहल्ले में यशवंत नाम का युवक किराए के मकान में रहता है। वह मूलत: सीहोर जिले का रहने वाला है। एक ही इलाके में रहने के कारण दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

दोनों के बीच एक साल पुराना परिचय था

करीब एक साल से वे एक दूसरे को जानते थे। दोनों के बीच जब नजदीकी संबंध हो गए तो एक महीने पहले युवक ने बहला-फुसलाने के बाद किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद बदनामी का डर दिखाकर वह स्कूली छात्रा का शारीरिक शोषण करने लगा।

दोबारा संबंध बनाने का दबाव डाला तब एफआईआर दर्ज

वह बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। इससे परेशानह होकर छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई तथा थाने में जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img