Tuesday, October 6, 2026
27.5 C
Bhopal

मप्र के अनुदान प्राप्त कॉलेजों को लेकर सरकार सख्त

प्रदेश में अनुदान प्राप्त अशासकीय कालेज प्रबंधन हर साल वसूली जाने वाले शिक्षण शुल्क का राज्य सरकार को हिसाब नहीं दे रहे हैं। कालेज प्रबंधन फीस में से सरकार को दी जाने वाली 20 फीसदी अनिवार्य राशि का भुगतान भी नहीं कर रहे हैं। राज्य शासन ने प्रदेश में संचालित कुल 74 अशासकीय कालेज प्रबंधन से तीन दिन में फीस की जानकारी मांगी है।

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी अनुदान प्राप्त अशासकीय कालेज प्राचार्यों, अध्यक्षों, लीड कालेज के शिक्षा अधिकारी और प्राचार्यों से ट्यूशन फीस की रिपोर्ट और सरकार का अनिवार्य हिस्सा खजाने में जमा कराने को कहा है। इसको लेकर विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में स्टूडेंट्स से वसूली जाने वाली ट्यूशन फीस संस्थागत खाते में जमा करने और कुल फीस का 20 प्रतिशत राज्य शासन के खाते में जमा करने का प्रावधान है। इसके विपरीत पिछले पांच सालों से ट्यूशन फीस की राशि वसूली जाने के बाद भी सरकार के खजाने में जमा नहीं की जा रही है। संभागीय शिक्षा अधिकारी अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों द्वारा दी जाने वाली जानकारी और जमा राशि का मिलान कर टेस्टिंग रिपोर्ट पेश करें।

Hot this week

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

भोपाल: नेहरू नगर में नकाबपोश बदमाशों ने कार में लगाई आग, CCTV फुटेज आया सामने

​भोपाल। शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

इंदौर में पत्नी ने की पति की हत्या

​इंदौर: शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img