Thursday, October 8, 2026
26.2 C
Bhopal

भोपाल में बंद बोरी में मिली 2 दिन की नवजात

भोपाल में बुधवार सुबह एक बोरी में नवजात बच्ची बंद मिली। इलाके से गुजर रहे लोगों ने बच्ची की आवाज सुनकर बोरी को खोला। उसे बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची ऐशबाग पुलिस ने बच्ची को कस्टडी में लिया और कमला नेहरू अस्पताल भेजा। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है।

मामला राजधानी के बाग उमराव दुल्हा इलाके का है। बच्ची की उम्र एक-दो दिन ही है।

डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया, ‘ऐशबाग के बाग उमराव दूल्हा इलाके में बुधवार सुबह लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। आसपास देखा तो पीले रंग की बंद बोरी में हलचल दिखी। इसे खोला तो बच्ची दिखाई दी।’

डॉक्टरों ने ऑब्जर्वेशन में रखा

कमला नेहरू अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के मुताबिक, बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। उसकी नाल भी नहीं कटी है। उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img