Thursday, October 8, 2026
26.2 C
Bhopal

ग्वालियर में दो जजों से मारपीट का केस अधर में

ग्वालियर में जिला एवं सत्र न्यायालय के दो न्यायाधीशों के साथ 28 मार्च 2021 की रात मारपीट हुई थी। घटना को साढ़े तीन साल बीत चुके हैं। लेकिन मामले का ट्रायल अभी तक पूरा नहीं हो सका है। मार्च 2023 तक आरोप तय कर ट्रायल प्रोग्राम तैयार कर लिया गया था। इसके बाद से लगातार केस की फाइल गवाही के लिए लग रही है। सबसे पहले अभियोजन ने केस में पीड़ित पक्ष यानी कि न्यायाधीश को गवाही के लिए बुलाया (लेटर ऑफ रिक्वेस्ट भेजकर) है।

हालांकि, अभी तक किसी के भी बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। न्यायाधीश के बयान होने के बाद अन्य गवाहों को बुलाया जाएगा। बीते शनिवार को न्यायाधीश को गवाही के लिए आना था। चूंकि,वे अन्य किसी जिले में पदस्थ हैं और उनका स्वास्थ्य खराब था। इसके चलते वे गवाही के लिए नहीं आ सके।

सबसे पहले सुधीर को मिली जमानत इस केस के अधिकांश आरोपी कम से कम एक साल जेल में रहे। न्यायाधीशों के साथ हुई इस प्रकार की घटना से हर कोई स्तब्ध था। 4 अप्रैल 2021 को गिरफ्तार हुए सुधीर कमरिया को 2 जून 2022 को जमानत मिली। जस्टिस दीपक अग्रवाल (अब रिटायर) ने सशर्त जमानत का लाभ दिया था। इसी आदेश को आधार बनाकर अन्य आरोपियों को भी जमानत दी गई। हालांकि, हाई कोर्ट ने एक भी आरोपी को अग्रिम जमानत नहीं दी थी। 10 अगस्त 2022 को गिरफ्तार हुए धर्मेंद्र सिंह गौतम और अभिषेक दुबे को भी कुछ दिन जेल में बिताने के बाद जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया गया।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img