Friday, October 9, 2026
26.5 C
Bhopal

एक हाथ में कट्टा,दूसरे में पिस्टल लेकर बदमाश का डांस

रीवा में हथियारों के साथ बदमाशों का डांस करते एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो कब का है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।

बता दें, हाल ही में रीवा के चिरहुला मंदिर के पास मंदिर से दर्शन कर लौट रहे युवक-युवती पर फायरिंग की घटना हुई थी। अब बुधवार देर रात युवकों का खुलेआम कट्टा और पिस्टल लहराते हुए वीडियो सामने आया है। डीजे पर भाई तेरा गुंडा गाना बज रहा था। युवक पहले पिस्टल दिखाते हुए डांस कर रहा था। इसके बाद उसने कट्टा भी ले लिया। दोनों हाथ में पिस्टल और कट्टा लिए पूरे रौब के साथ लहराकर वह डांस करने लगा।

वीडियो रीवा जिले के सेमरिया का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है। एडिशनल एसपी अनिल सोनकर का कहना है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आया है। वीडियो सेमरिया थाने में भेज दिया गया है। इसका सत्यापन करने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

Topics

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img