Friday, October 9, 2026
22.2 C
Bhopal

इंदौर में पत्नी से विवाद के बाद गाड़ियों में तोड़फोड़

इंदौर के एमआईजी इलाके में पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में आकर तोड़फोड़ करने वाले गुडों का गुरुवार को पुलिस ने जुलूस निकाला। गुडें इलाके में माफी मांगते नजर आएं। घटना दो दिन पहले की है, जब इन गुंडों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने पब्लिक के सामने ही उनकी जमकर लू उतारी।

पति पर मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप

एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह के मुताबिक, पीड़िता आयुषी शुक्ला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2022 में रोहन वानखेड़े से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही रोहन शराब के नशे में अक्सर उससे मारपीट करने लगा। तंग आकर आयुषी ने 7 महीने पहले अपने मायके आकर रहना शुरू कर दिया था।

8 अक्टूबर की रात, रोहन वानखेड़े अपने तीन दोस्तों के साथ आयुषी के ससुराल पहुंचा। वहां उसने गाली-गलौच शुरू कर दी और घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। घटना के सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

आरोपियों पर तीन एफआईआर दर्ज

इस घटना के बाद पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं। पहला मामला आयुषी की शिकायत पर दर्ज हुआ, जिसमें रोहन वानखेड़े पर मारपीट और गाली-गलौच का आरोप है। इसके अलावा, अन्य स्थानीय लोगों ने भी अपने वाहनों में तोड़फोड़ और घरों पर पथराव की शिकायत की।

जांच के बाद, पुलिस ने गुरुवार को रोहन वानखेड़े और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को सोमनाथ की चाल इलाके में ले जाकर जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान रोहन और उसके साथी पब्लिक के सामने माफी मांगते नजर आए।

Hot this week

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

Topics

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img