Friday, August 21, 2026
24.1 C
Bhopal

मंत्री कृष्णा गौर के बंगले पर पहुंचे किसान, बाहर बैठे

भोपाल के खजूरीकलां के कई किसान गुरुवार को राज्यमंत्री कृष्णा गौर के लिंक रोड नंबर-1 स्थित बंगले पर पहुंचे। वे गांव में निर्माणाधीन सड़क की चौड़ाई के संबंध में शिकायत करने पहुंचे थे। करीब दो घंटे तक वे बंगले के बाहर बैठे रहे। हालांकि, मंत्री गौर के नहीं मिलने पर वे लौट गए

किसान कुबैर सिंह राजपूत ने बताया, गांव में इंडियन बैंक से न्यू बायपास तक 80 फीट रोड बन रही है। यह राहगीरों और ग्रामीणों के लिए अच्छी बात है, लेकिन सरकार ने किसानों की जमीन अधिग्रहित की है। उसका मुआवजा नहीं दिया गया है। न ही निर्माण गुणवत्ता वाला है।

8 किसानों के खेत से सड़क डायवर्ट कर दी कृषक राजपूत ने बताया, खजूरीकलां गांव में 8 किसानों के खेत में सड़क डायवर्ट की गई है। हमने कहा है कि यदि कोई धार्मिक स्थल सड़क निर्माण में आ रहा है तो उसे विस्थापित किया जाए। कुछ धार्मिक हटाए भी गए हैं। अन्य 50 से अधिक किसानों को मुआवजा भी नहीं मिला है।

दो घंटे तक इंतजार किया किसानों ने मंत्री गौर से मिलने के लिए करीब दो घंटे तक इंतजार किया। मंत्री के नहीं मिलने के बाद वे लौट गए। राजपूत ने बताया, इस मामले को लेकर अब तक कई बार अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके हैं। अब मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे।

Hot this week

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

Topics

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img