Friday, October 9, 2026
22.2 C
Bhopal

45 वर्षीय अधेड़ ने लगाई फांसी

मुरैना के रामपुर के भवरेसा गांव में बुधवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

45 वर्षीय मृतक राकेश पिता मूला रजक निवासी भवरेसा गांव मूल रूप से मजदूरी करता था। बीते दिन उसने अपने घर के कमरे में ही फांसी लगाकर जान आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

बाहर के शहरों में करता था मजदूरी

राकेश अहमदाबाद और गुजरात के अन्य शहरों में जाकर मजदूरी किया करता था। इस साल उसने खेत बटाई पर ले लिया था और मजदूरी छोड़कर खेती करने लगा था।

एक बेटी और तीन बेटी हैं

राकेश के तीन बच्चे है। जिसमें एक लड़की और दो लड़के हैं। लड़की सबसे बड़ी है, जिसकी शादी कर चुका है। लड़के उसकी खेती में हाथ बटा देते हैं। परिजनों का कहना है कि राकेश को अपने दोनों बेटों की बहुत चिंता रहती थी क्योंकि उसके पास आय का कोई बड़ा जरिया नहीं था।

शराब का आदी था राकेश रजक

पुलिस के मुताबिक मृतक राकेश रजक शराब पीने का आदी था। वह हर दिन लगभग शराब पीकर घर लौटता था। घटना वाले दिन भी वह शराब पीकर लौटा था। पुलिस का मानना है कि उसने शराब के नशे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस के मुताबिक जब तक मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक यह पता नहीं लग सकेगा कि फांसी लगाने से पहले उसने शराब पी थी या फिर नहीं

रामपुर थाना प्रभारी पारथ सिंह परिहार ने कहा कि मृतक राकेश रजक के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। केवल इतना पता है कि वह शराब अधिक पीता था। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Hot this week

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

Topics

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img