Sunday, May 10, 2026
39.1 C
Bhopal

सिंधिया ने शिवसेना नेता संजय राउत पर साधा निशाना

ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महाराष्ट्र के शिवसेना नेता संजय रावत पर लाड़ली बहन को लेकर दिए गए बयान को लेकर निशाना साधा है। सिंधिया ने कहा कि मैं तो निवेदन करूंगा मेरे मध्य प्रदेश की एक करोड़ 42 लाख लाडली बहना, मुंह तोड़ जवाब संजय राउत को दें। भारतीय जनता पार्टी की मोहन सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योजना शुरू की है, जो लोग ना कुछ करते हैं, ना चाहते हैं। आज जन हितैषी योजनाओं को कलंकित कर रहे हैं। महाराष्ट्र में भी लाडली बहना योजना शुरू हो चुकी है। सिंधिया ने राउत से सवाल किया कि इतनी जलन क्यों हो रही है? उनके घर वाले भी इस योजना में लाभान्वित हो, यही कामना करना चाहता हूं।

टाटा के निधन को बताया व्यक्तिगत क्षति

सिंधिया ने रतन टाटा के निधन पर कहा कि देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। भारत माता के जिस सपूत ने दृढ़ता के साथ केवल टाटा समूह का नाम विश्व भर में अंकित नहीं किया बल्कि तिरंगे को भी विश्व भर में अंकित किया। रतन टाटा वास्तविक तौर में एक टाइटन थे, उनमें रिस्क लेने की क्षमता थी। जो विरासत में मिली थी। वही सिंधिया ने रतन टाटा के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के साथ चार पीढ़ियों के संबंध रहे हैं। माधव महाराज प्रथम ने जमशेद टाटा को टाटा स्टील की स्थापना में मदद की थी।

Hot this week

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...

फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती पड़ी महंगी, ग्वालियर के ठेकेदार से सवा लाख की ठगी

​ग्वालियर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना...

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की जेल

​इंदौर। इंदौर की पॉक्सो (POCSO) स्पेशल कोर्ट ने नाबालिग...

Topics

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की जेल

​इंदौर। इंदौर की पॉक्सो (POCSO) स्पेशल कोर्ट ने नाबालिग...

भोपाल: ई-रिक्शा की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत, टहलते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में शनिवार देर...

बैरसिया में भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से पुजारी की मौत, साथी गंभीर

​बैरसिया (भोपाल)। राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img