Saturday, May 9, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल में ब्यूटीशियन से साथी ने की ज्यादती

भोपाल के कोलार इलाके की एक 21 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता एक ब्यूटी पार्लर में ब्यूटीशियन के रूप में काम करती है, जहां उसकी दोस्ती रोहित बुंदेला नामक युवक से हुई, जो उसी पार्लर में हेयर कटिंग का काम करता था।

2 साल पहले युवक ने पीड़िता को घुमाने के बहाने मिलने बुलाया। इसके बाद बरखेड़ी में रहने वाले एक दोस्त के घर उसे ले गया। यहां उसने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर लड़की को चुप करा दिया।

इसके बाद कई बार वह युवती से संबंध बनाता रहा। अब आरोपी ने शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया है। तब पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई।

एएसआई शेषराम सहारे ने बताया कि 21 वर्षीय पीड़िता कोलार इलाके में रहती है। वह बिट्‌ठल मार्केट की एक पार्लर में जॉब करती है। वहीं आरोपी रोहित बुंदेला हेयर कटिंग का काम करता था। दोनों की वहीं दोस्ती हुई, 1 जनवरी 2022 को आरोपी ने न्यू ईयर के मौके पर लड़की को घुमाने का झांसा दिया।

लेक घुमाने के बाद दोस्त के कमरे पर ले गया

आरोपी युवक पीड़िता को शाहपुरा इलाके में ले गया, जहां लेक किनारे घुमाने के बाद वह उसे बरखेड़ी में रहने वाले एक दोस्त के किराए के कमरे में ले गया। यहां उसने युवती के साथ जबरन संबंध बनाए। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने जल्द शादी करने का झांसा दिया।

दूसरी लड़की से कर ली शादी

आरोपी ने दो साल में कई बार युवती को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर संबंध बनाए। पीड़िता जब भी शादी की बात कहती तो जल्द शादी करने का भरोसा दिलाता। पिछले दिनों पीड़िता को जानकारी मिली की आरोपी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है।

पीड़िता ने उससे बात की तो आरोपी ने शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया। हर तरह का रिश्ता भी उससे तोड़ दिया। तब युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Hot this week

बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण, उमड़ा जनसैलाब

​कोलकाता/भोपाल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक...

करंट लगने से 7 साल की मासूम की मौत, आंधी में टूटकर जमीन पर गिरा था बिजली का तार

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के झिरनिया गांव...

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

Topics

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img