Saturday, October 10, 2026
31.1 C
Bhopal

छेड़छाड़ पीड़िता ने की आत्मदाह की कोशिश, इंदौर रेफर

खंडवा में चार दिन पहले छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती ने शनिवार सुबह आत्मदाह की कोशिश की। इस दौरान मौके पर मौजूद परिजन ने जैसे-तैसे आग बुझाई और उसे तत्काल अस्पताल लेकर आ गए। युवती 30% तक झुलस गई है। उसे इंदौर रेफर किया गया है।

परिजन ने आरोप लगाया कि छेड़छाड़ का केस दर्ज कराने के बाद आरोपी पक्ष के परिवार ने मिलकर हमला कर दिया। इसी से डरकर युवती ने जान देने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चार दिन पहले हुई थी युवती से छेड़छाड़ छेड़छाड़ की घटना चार दिन पहले की है। ग्राम नाहल्दा की 18 साल की युवती ने 7 अक्टूबर को परिजन के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर पड़ोस के ही मांगीलाल (55) पिता उमराव के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने एफआईआर से पहले ही आरोपी को कस्टडी में ले लिया था।

इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। आरोप है कि घर पहुंचने के बाद आरोपी और उसके तीन बेटों ने मिलकर पीड़िता के परिवार को लाठी-डंडों से पीटा, जिसकी शिकायत थाने में की गई थी। पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज किया है।

रेप हुआ, केस छेड़छाड़ का दर्ज कराया पीड़िता के वकील वीरेंद्र वर्मा का कहना है कि युवती ने सामाजिक बुराई के चलते ऐसा कदम उठाया है। उसके साथ रेप हुआ था, लेकिन वह डरी हुई थी। इस कारण उसने पुलिस थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। कोर्ट में भी उसने रेप होने की बात से इनकार कर दिया था।

वह घटना के बाद बहुत डर गई थी। जैसे ही आरोपी कोर्ट में पेश हुआ और उसे जमानत मिली तो वह और टूट गई। आरोपी पक्ष की ओर से उसके परिवार से मारपीट भी की गई। इन्हीं सब वजहों से पीड़िता ने आत्मदाह का मन बना लिया और खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली।

शिकायत रेप की मिली थी लेकिन बयान में छेड़छाड़ बताया

कोतवाली टीआई अशोक सिंह चौहान का कहना है कि जब पीड़िता ने मेरे सामने शिकायत की तो उसने बताया कि मेरे साथ रेप हुआ है। लेकिन जब महिला पुलिस अधिकारी ने बयान लिए तो छेड़छाड़ की बात बताई। वहीं पीड़िता ने अस्पताल में डॉक्टर के सामने मेडिकल भी नहीं कराया।

मामला संदेहास्पद था इसलिए हमने तत्काल पीड़िता के कोर्ट में बयान कराए। कोर्ट के सामने भी उसने कहा कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई है। पूरे घटनाक्रम के दौरान परिवार वालों ने भी कहा कि बेटी के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। आज सूचना मिली कि पीड़िता ने आत्मदाह का प्रयास किया है। इसमें पीड़िता के बयान लेकर कार्रवाई की जा रही है।

मारपीट केस में हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाएंगे पुलिस का कहना है कि, घटना वाले दिन ही आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। पीड़िता और आरोपी के मकान की दीवार एक ही है। दोनों एक ही समाज से हैं। आराेपी मांगीलाल दूर के रिश्ते में पीड़िता का फूफा लगता है। दो दिन पहले आपस में झगड़ा हो गया। आरोपी पक्ष ने पीड़िता के घरवालों से मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसी केस में हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाकर आरोपी और उसके परिवार वालों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Hot this week

स्कूल का प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के एवज में 25 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

​खंडवा: जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग किस तरह अपने अधिकारों...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

Topics

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img