Saturday, October 10, 2026
31.1 C
Bhopal

इंदौर में दूसरे का ATM थमा निकाले 45 हजार रुपए

इंदौर में 56 साल के एक व्यक्ति के साथ दो युवकों के द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवकों ने उसके एटीएम से रुपए निकाल लिए और दूसरे किसी व्यक्ति का एटीएम थमा दिया। मामले में शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया है।

लसूड़िया थाना पुलिस के अनुसार फरियादी बलिराम मंडलोई उम्र 56 साल निवासी पंचवटी कालोनी के पीछे तलवाली चांदा कांकड़ की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना पिछले महीने 22 सितंबर को एचडीएफसी बैंक एटीएम देवास नाका की है। पुलिस ने आवेदन की जांच पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

फरियादी ने पुलिस को बताया कि वो एटीएम मशीन से पैसे निकालने गया था। इस दौरान धोखे से उसका एटीएम अज्ञात आरोपियों ने रख लिया और उसे सेंट्रल बैंक का दूसरा एटीएम दे दिया। बाद में उसके एटीएम से 45 हजार रुपए निकाल लिए गए। बैंक जाकर पता किया तो मालूम पड़ा की उसके पास जो एटीएम है वह किसी राहुल कुमार साहू का है।

Hot this week

स्कूल का प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के एवज में 25 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

​खंडवा: जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग किस तरह अपने अधिकारों...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img