Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

भोपाल पर पड़ी नशे की नजर

बगरोदा की बंद फैक्ट्री में पकड़े गए 1814 करोड़ के मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स मामले के आरोपी अमित चतुर्वेदी, हरीश आंजना और प्रेमसुख पाटीदार के राजदार एनसीबी के रडार पर हैं। संदेह के आधार पर मंदसौर में करीब 12 लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। इधर भोपाल में जांच एजेंसी आधा दर्जन लोगों को राउंडअप कर चुकी है।

जांच में सामने आया है, अमित व हरीश नासिक के सान्याल से एमडी ड्रग्स बनाने का तरीका भी सीख रहे थे। केमिकल सप्लायर होने की वजह से अमित पहले से बारीकियां समझता था। वहीं किराए के फ्लैट पर रुकने वाला हरीश भी फैक्ट्री इसी वजह से आता था। नेटवर्क खड़ा करने के साथ हरीश गुजरात से केमिकल भी लाता था। गिरोह का मकसद देशभर में बड़ा एमडी नेटवर्क खड़ा करना था। महाराष्ट्र में सान्याल के संपर्क में कौन था। जांच एजेंसी इसका पता कर रही है। जेल में सान्याल किन बंदियों के संपर्क में आया। इस पर भी जांच एजेंसी की निगाह है।

इधर, एसके सिंह को फैक्ट्री का प्लॉट बेचने वाला जयदीप अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसके करीबियों के पास पहुंची है। जयदीप की सीडीआर भी निकाली गई है। उधर राजस्थान के शोएब लाला की तलाश भी तेज कर दी गई है।

प्रेमसुख से जल्द पूछताछ -पैर में गोली मारकर पहुंचे आरोपी प्रेमसुख पाटीदार को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। जांच एजेंसी उससे एक-दो दिन में पूछताछ कर सकती है। मंदसौर पुलिस ने प्रेमसुख के कई करीबियों को राउंडअप किया है। इधर भोपाल पुलिस फैक्ट्री जांच का अभियान लगातार जारी रखेगी।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img