Friday, November 13, 2026
16.1 C
Bhopal

भोपाल में नवविवाहिता ने फांसी लगाई, मौत

भोपाल के अशोका गार्डन में स्थित वर्धमान ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाली नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

परिजन ने पुलिस को बताया कि पति से विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या की है। महिला की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रविवार की दोपहर को पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजन के हवाले कर दिया है।

एसआई एसएस वर्मा ने बताया कि खुशबू माकोड़े (23) पत्नी भानुप्रताप माकोड़े मूल रूप से बैतूल की रहने वाली थी। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई है। शादी के बाद पति के साथ भोपाल में रहने आई, यहां पति और पत्नी वर्धमान ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहती थी।

मृतका का पति मंडीदीप की एक फैक्ट्री में मैनेजर है। पति ने पुलिस को बताया कि मामूली बातों को लेकर उनके बीच शनिवार की रात को कहासुनी हुई थी।

कमरे को लॉक कर फांसी लगाई

इसके बाद पत्नी ने अपने कमरे को अंदर से लॉक कर फांसी लगा ली। किसी तरह से गेट को तोड़कर उसे फंदे से उतारा और हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

नहीं मिला सुसाइड नोट

एसआई ने बताया कि फिलहाल कमरे की तलाशी में सुसाइड नोट नहीं मिला है। एफएसएल की टीम से एक बार फिर कमरे की सर्चिंग कराई जाएगी। परिजनों के डिटले बयानों को भी अभी दर्ज नहीं किया जा सका है।

Hot this week

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

Topics

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img