Thursday, November 12, 2026
24.1 C
Bhopal

बलौदाबाजार में पत्नी को कैची-हथौड़ी से मार डाला

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पति ने पत्नी की कैची-हथौड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात गिधपुरी थाना क्षेत्र की है। तेलासी निवासी धीरज सतनामी (35) पत्नी को मायके बलौदाबाजार छोड़ने के बहाने घर से निकला था। आरोपी पत्नी को 5 किलोमीटर दूर दूसरे गांव जुनवानी ले गया और रास्ते में कैची, हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार किए।

महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई , ज्योति (29) तीन बच्चो की मां है। दोनों की 10 साल पहले शादी हुई थी। बता दें कि बलौदाबाजार जिले में दो दिन में ये दूसरी हत्या और एक माह में तीसरी, कुल 6 लोगों की हत्या हो गई।

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

गिधपुरी पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, बताया जा रहा है कि पति आदतन शराबी है।

एक दिन पहले ही सिमंगा थाना अंतर्गत ग्राम लांजा में 400 रुपए के लिए बुजुर्ग की हत्या कर दी गई थी। वहीं एक माह पहले कसडोल थाना क्षेत्र में ग्राम छरछेद में जादू टोने की शंका में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी।

Hot this week

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

Topics

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img