Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

बिजुरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा को किया जब्त:आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भाग रहा था

अनुपपुर की बिजुरी पुलिस ने बुधवार को अवैध मादक पदार्थ गांजा पर कार्रवाई की है। पुलिस ने एक बाइक से 2 किलो गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि बिजुरी पुलिस दीपावली के अवसर पर बाजार व्यवस्था के लिए दो पहिया वाहनों को रोक रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर चालक मौके से अचानक गाड़ी मोड़कर भागा। उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर बाइक की डिग्गी को चेक किया गया। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

आरोपी सोनू जयसवाल (25) पिता जमुना जायसवाल निवासी जर्राटोला के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी के कब्जे से कुल 2 किलो ग्राम अवैध गांजा, एक बिना नंबर की बाइक और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img