Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

प्राइवेट कंपनी की वर्कर से रेप:साथ काम कर चुका आरोपी 2 साल से कर रहा था शोषण

इंदौर में 30 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी शादी का झांसा देकर दो साल से उसका शोषण करता आ रहा था। अब वह अपनी बात से मुकर गया।

लसूड़िया थाने की पुलिस के मुताबिक, युवती की शिकायत पर आनंद सिंह निवासी विन्दोल विहटा, पटना (बिहार) के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह 2014 से इंदौर में रह रही है। यहां एक सोल्यूशन कंपनी में काम के दौरान 2018 में उसकी पहचान आनंद से हुई। तब वह स्कीम नंबर 114 में किराए से रहता था।हमारी दोस्ती हुई और बातचीत होने लगी। हम अक्सर ऑफिस के बाहर कॉफी हाउस में साथ जाने लगे। एक दिन आनंद ने कहा कि वह उसे पसंद करता है। शादी करना चाहता है। इसी बीच उसने दूसरी कंपनी जॉइन कर ली।

सीवी अपडेट के बहाने रूम पर बुलाकर किया रेप

युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे भी नई कंपनी जॉइन करने की बात कही। बोला कि खालसा रूम में उसके रूम पर आ जाओ, तुम्हारा सीवी अपडेट कर देते हैं। यह अगस्त 2022 की बात है। वह उसके रूम पर पहुंची। आनंद ने रिलेशन बनाए और जल्द शादी की बात कही। इसके बाद वह उसके रूम पर आने लगा और कई बार गलत काम किया।

शादी बात करती, तो फाइनेंशियल प्रॉब्लम बताता

आनंद से जब भी शादी को लेकर बात करती तो वह फाइनेंशियल हालत खराब होने की बात करते हुए सब कुछ ठीक हो जाने की बात कर शादी का कहता। वह दो साल से इस तरह की बात कई बार कह चुका था। 13 अक्टूबर को आनंद रूम पर आया और उसने रेप किया। शादी की बात कही, तो टालते हुए चला गया। इसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। उससे कई बार कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं की। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। परिवार को मामले की जानकारी देकर आरोपी पर मंगलवार को थाने में केस दर्ज कराया।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img