Tuesday, November 3, 2026
22.9 C
Bhopal

शिवपुरी में घर में रखी आतिशबाजी में ब्लास्ट:पड़ोसियों के मकान भी क्षतिग्रस्त, एक बच्ची घायल

शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के ढीमर मोहल्ला में बुधवार रात 9 बजे एक कच्चे मकान में जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट के कारण कच्चे मकान की छत में लगे पत्थर के पाट उचटकर दूर जा गिरे, आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

सूचना पर फिजिकल पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक ढीमर मोहल्ला निवासी बल्लू उर्फ ओमप्रकाश माहौर का परिवार अपने घर में मजदूरी पर पटाखे बनाने का काम करता है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घर में रखे उन्हीं पटाखों में आग लगने से धमाका हुआ है। हादसे में ओमप्रकाश की 12 साल की बेटी रूपाली घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पड़ोसी का मकान हुआ क्षतिग्रस्त घटना के वक्त मौके पर मौजूद पड़ोसी पूजा माहौर ने बताया कि मैं अपनी दुकान पर थी, तभी अचानक पड़ोसी के घर में ब्लास्ट हो गया। मैंने अपने घर आकर देखा तो मेरा मकान क्षतिग्रस्त हो चुका था। पूजा ने बताया कि पड़ौसी के घर में पटाखे बनाते हैं, संभवत: उनकी पटाखों में ब्लास्ट होने से हादसा हुआ है। इधर जिस घर में धमाका हुआ, उनके परिजनों का कहना कि हमारे घर में उन पटाखों में आग लगी है जो बच्चे जलाने के लिए लाए थे। इन्हीं पटाखों के कारण पांच लीटर का गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।

फिजिकल थाना प्रभारी नवीन यादव का कहना है कि मौका मुआयना किया है। बताया कि घर में पांच पैकेट बड़े धमाकों के रखे थे, उनमें आग लगी है। हम पड़ताल कर रहे हैं, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे।

Hot this week

नरवर में मोबाइल दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 मोबाइल बरामद

शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में दुकान की दीवार तोड़कर...

निवाड़ी जिला अस्पताल में नौकरी के नाम पर ठगी और उत्पीड़न का मामला, दो पर केस दर्ज

निवाड़ी: जिला अस्पताल में गार्ड की नौकरी दिलाने के...

2 साल से फरार 5 हजार का इनामी तस्कर इंदौर से गिरफ्तार

बड़वाह/इंदौर। 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के...

Topics

2 साल से फरार 5 हजार का इनामी तस्कर इंदौर से गिरफ्तार

बड़वाह/इंदौर। 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के...

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के खिलाफ दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, कामकाज ठप

भोपाल: आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img