Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

शिवपुरी में घर में रखी आतिशबाजी में ब्लास्ट:पड़ोसियों के मकान भी क्षतिग्रस्त, एक बच्ची घायल

शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के ढीमर मोहल्ला में बुधवार रात 9 बजे एक कच्चे मकान में जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट के कारण कच्चे मकान की छत में लगे पत्थर के पाट उचटकर दूर जा गिरे, आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

सूचना पर फिजिकल पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक ढीमर मोहल्ला निवासी बल्लू उर्फ ओमप्रकाश माहौर का परिवार अपने घर में मजदूरी पर पटाखे बनाने का काम करता है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घर में रखे उन्हीं पटाखों में आग लगने से धमाका हुआ है। हादसे में ओमप्रकाश की 12 साल की बेटी रूपाली घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पड़ोसी का मकान हुआ क्षतिग्रस्त घटना के वक्त मौके पर मौजूद पड़ोसी पूजा माहौर ने बताया कि मैं अपनी दुकान पर थी, तभी अचानक पड़ोसी के घर में ब्लास्ट हो गया। मैंने अपने घर आकर देखा तो मेरा मकान क्षतिग्रस्त हो चुका था। पूजा ने बताया कि पड़ौसी के घर में पटाखे बनाते हैं, संभवत: उनकी पटाखों में ब्लास्ट होने से हादसा हुआ है। इधर जिस घर में धमाका हुआ, उनके परिजनों का कहना कि हमारे घर में उन पटाखों में आग लगी है जो बच्चे जलाने के लिए लाए थे। इन्हीं पटाखों के कारण पांच लीटर का गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।

फिजिकल थाना प्रभारी नवीन यादव का कहना है कि मौका मुआयना किया है। बताया कि घर में पांच पैकेट बड़े धमाकों के रखे थे, उनमें आग लगी है। हम पड़ताल कर रहे हैं, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे।

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6 महंगे फोन बरामद

भोपाल। जीआरपी भोपाल पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img