Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

एसआई की शिकायत डीसीपी से, जानिए क्या है मामला

भोपाल के हनुमानगंज थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर (एसआई) अमित भदौरिया पर अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ एक अपहृत नाबालिग के पिता ने कलेक्टर और डीसीसी जोन 3 से शिकायत की है। जिसमें बताया है कि बेटी को बरामद करने के बदले में उन्होंने 20 हजार रुपए लिए हैं। वे अब 10 हजार रुपए की और मांग कर रहे हैं। नहीं देने पर लड़की को बरामद करने से इंकार कर दिया।

कहा- तलाशने का खर्च 20 रुपए आएगा

नाबालिग के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि 16 वर्षीय किशोरी आठवीं कक्षा तक पढ़ी है। इसी साल 17 जुलाई को वह घर से लापता हो गई। जिसकी जांच एसआई अमित भदौरिया कर रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों बताया कि लड़की पचमढ़ी में है। उसकी तलाशने में 20 हजार रुपए का खर्च आएगा।

इतने पैसों में लड़की बरामद कर भोपाल लाएंगे। उनके कहे अनुसार 20 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद भी लड़की को तलाश कर नहीं लौटाया गया। जब एसआई से बेटी के संबंध में पूछा तो उन्होंने 10 हजार रुपए और मांगे। नहीं देने पर तलाश करने से इनकार कर दिया।

एसआई ने कहा-आरोपी निराधार

एसआई अमित भदौरिया ने कहा कि उन पर लगे आरोप निराधार हैं। लड़की की पचमढ़ी में लोकेशन ट्रेस की थी। जिस नंबर के आधार पर पुलिस वहां पहुंची, उसे बंद कर लिया गया।

लड़की का ननिहाल मंडीदीप में है, वहीं आने-जाने के दौरान एक नाबालिग किशोर के संपर्क में आई थी। इसी के साथ लड़की है। दोनों के सभी नंबर बंद हैं। लड़की को बरामद करने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

सब इंस्पेक्टर ने माना कि उनकी शिकायत डीसीपी कार्यालय में हुई है। इस संबंध में डीसीपी कार्यालय में स्पष्टीकरण दे दिया है

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6 महंगे फोन बरामद

भोपाल। जीआरपी भोपाल पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img