Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर में बदमाश की चाकू मारकर हत्या:पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका; सुबह पिता ने खून देखकर पुलिस को दी जानकारी

इंदौर के कनाड़िया इलाके में देर रात एक बदमाश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक पर लूट और मारपीट जैसे 6 अपराध दर्ज हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय भेज दिया है।

कनाड़िया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चेतन पुत्र श्याम नवरंग पर हथियारों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना देर रात 2 बजे के लगभग की बताई जा रही है।

सुबह पिता ने डॉयल 100 पर कॉल कर जानकारी दी है। पिता श्याम ने बताया, वह आगे वाले कमरे में थे। उनके घर में पीछे भी गेट है। वहीं के कमरे में चेतन सोया था। सुबह उन्होंने खून देखा तो पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस से मिली प्रारभिंक जानकारी के मुताबिक, चेतन का शव उसके घर में मिला है। वह अपने बुजुर्ग माता-पिता से आए दिन विवाद करता था। पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया कि रात में 9 बजे भी उसका पिता से विवाद हुआ था। देर तक उनके घर से आवाज आ रही थी। इसके बाद आवाजे आना बंद हो गई। पुलिस पूरे मामले को संदेह के आधार पर देख रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Hot this week

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img