Sunday, March 8, 2026
34.3 C
Bhopal

इंदौर में पिता ने पीट-पीटकर की बेटे की हत्या

इंदौर में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बेटे ने माता-पिता के साथ मारपीट करने लगा। गुस्से में पिता ने मोगरी से पीट-पीटकर बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बेटे पर भी पहले से 6 केस दर्ज थे।

कनाड़िया थाना पर 31 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि पहाड़ी टेकरी बिचोली मर्दाना में चेतन पिता श्याम लाल नौरंग की खून से लथपथ लाश मकान में कमरे के अंदर पड़ी है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चेतन की मौत सिर में आई गहरी चोट और अत्यधिक खून बहने के कारण हुई है। मृतक के सिर पर चोट लगने के बाद खून निकला हुआ था। घटना स्थल पर चारों तरफ खून पड़ा हुआ था।

मामले में पुलिस के द्वारा मृतक चेतन के मकान में रहने वाले किराएदार और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। जिसमें प्रारंभिक तौर पर मृतक चेतन का शराब पीने का आदि होना और आए दिन शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात पर से घरवालों से मारपीट और गाली गलौज करना पाया गया।घटना वाले दिन मृतक चेतन का उसके पिता श्याम लाल उम्र 60 साल से शराब के लिए पैसे मांगने की बात पर विवाद हुआ था। घटना स्थल के निरीक्षण से भी साफ पता चल रहा था कि घटना किसी परिवार के सदस्य द्वारा ही की गई है।

पिता श्यामलाल से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि बेटे चेतन द्वारा शराब के लिए पैसे मांगने की बात पर उसकी मां और उससे मारपीट की गई। गुस्से में उसने मोगरी से पीटकर चेतन की हत्या कर दी। मृतक चेतन पर लूट और नकबजनी सहित 6 केस दर्ज थे।

Hot this week

सूने मकान से लॉकर ले उड़े बदमाश, भोपाल गई थी महिला

​इंदौर। शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों...

तेज रफ्तार बनी काल: खदान में गिरी कार, चालक की मौत

​भोपाल: अयोध्या नगर के अरेड़ी स्थित कंचन खदान में...

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल: प्रेमिका की रेप की धमकी से तंग आकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​ ​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार...

Topics

सूने मकान से लॉकर ले उड़े बदमाश, भोपाल गई थी महिला

​इंदौर। शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों...

तेज रफ्तार बनी काल: खदान में गिरी कार, चालक की मौत

​भोपाल: अयोध्या नगर के अरेड़ी स्थित कंचन खदान में...

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

शादी का दबाव बना रहा था पुराना प्रेमी, युवती ने नए प्रेमी संग रची खूनी साजिश

(सागर)। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मुहली जंगल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img