Saturday, October 31, 2026
24.1 C
Bhopal

कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला:वायरल किया मृतक की पत्नी से खून के धब्बे साफ़ कराने का VIDEO; गृहमंत्री से मांगा इस्तीफ़ा

प्रदेश के डिंडोरी जिले में घायल पति की मौत के बाद उसकी गर्भवती पत्नी से बिस्तर पर लगा खून साफ कराने के मामले में कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस ने इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर एमपी सरकार में अमानवीयता चरम पर होने की बात कही है। इधर बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी ने ट्वीट कर कहा है कि इस मामले में जिम्मेदार डॉक्टर व नर्स को नोटिस जारी किया गया है और निष्कासन और अटैचमेंट की कार्यवाही की जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने एक्स पर किए ट्वीट में लिखा है कि मध्यप्रदेश में हर स्तर पर अमानवीयता चरम पर है। आदिवासी जिले डिंडोरी में घायल पति की मौत के बाद अस्पताल में गर्भवती पत्नी से बिस्तर पर लगा खून साफ करवाया गया। इस अमानवीय घटना पर अस्पताल प्रबंधन पर कठोरतम कार्यवाही की जाए। ये पहली बार नहीं है, जब आदिवासी इलाके में ऐसी घटना हुई। हर सरकारी दफ्तर और अस्पताल में आदिवासियों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जाता है, जो असहनीय है। कांग्रेस की मांग है कि अस्पताल के जिम्म्मेदार स्टाफ को इसकी सजा मिले ताकि भविष्य में कोई ऐसा करने की हिम्मत न करे। इसका वीडियो भी सिंघार ने एक्स पर ट्वीट किया है।

इसी मामले में प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि मध्य प्रदेश में BJP सरकार का सिस्टम देख लीजिए। वीडियो में जो महिला बेड साफ कर रही हैं, उनका नाम रोशनी है। जमीन के विवाद में रोशनी के पति शिवराज पर हमला हुआ। शिवराज को बचाने के लिए रोशनी उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर भागी। खून से लथपथ शिवराज को बेड पर लेटाया गया और उनकी मौत हो गई। इसके बाद रोशनी से उस बेड को साफ करवाया गया, जिस पर शिवराज का खून लगा था। ये है BJP सरकार का अमानवीय सिस्टम।

बीजेपी मीडिया प्रभारी का ट्वीट, डॉक्टर, नर्स को शोकाज

इस घटना के मामले में बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए ट्वीट में लिखा है कि डिंडौरी अस्पताल से संबंधित वायरल वीडियो पर सरकार ने संज्ञान लेते हुए संबंधित डॉक्टर एवं नर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामले में दोषियों के खिलाफ निष्कासन और अटैचमेंट की कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में भाजपा की मोहन सरकार है, जो ऐसे कृत्य के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति रखती है।

भाजपाई गुंडों का दुस्साहस बढ़ रहा

प्रदेश कांग्रेस के एक अन्य ट्वीट में कहा गया है कि मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी सत्ता के संरक्षण में चरम पर है। इन पर कार्यवाही नहीं होने से भाजपाई गुंडों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है।

प्रदेश के गृहमंत्री डॉ मोहन यादव के गृह जिले की खारवा कला चौकी के प्रधान आरक्षक कमल वाघेला के साथ महिदपुर के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के नजदीकी लोगों ने निर्ममता से जान से मारने की नीयत से मारपीट की। पुलिसकर्मी वाघेला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। मुख्यमंत्री जी, आपको आपके असफल गृहमंत्री से तुरंत इस्तीफा ले लेना चाहिए। वे भाजपाई नेताओं और उनके संबधियों की गुंडागर्दी रोकने में अक्षम हैं।

Hot this week

भोपाल पुलिस: चार सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल: भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में लंबी सेवाएं पूरी करने...

Topics

10 लाख के अवैध पटाखे जब्त, दो पर केस दर्ज

उज्जैन: त्योहारों से ठीक पहले पुलिस ने शास्त्री नगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img