Tuesday, March 10, 2026
23.6 C
Bhopal

चलती फॉर्च्यूनर से गाड़ियों पर फेंके सुतली बम:थार-एक्सेंट कार के नीचे धमाके किए

भोपाल में कुछ शरारती लोगों ने चलती फॉर्च्यूनर कार से रोड किनारे खड़ी गाड़ियों पर सुतली बम फेंके। दिवाली की रात (31 अक्टूबर) के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। फॉर्च्यूनर हाथीखाना – बुधवारा इलाके से गुजरी।

फॉर्च्यूनर में सवार हुड़दंगियों ने सुतली बम में आग लगाई और एक्सेंट कार के नीचे फेंक दिया। यहां से आगे जाकर उन्होंने एक थार जीप की छत पर और नीचे सुतली बम से धमाके किए।

कार को नुकसान हुआ है, थार की भी डीजल लाइन डैमेज हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, फॉर्च्यूनर सवार कमला पार्क तक करीब 2 किलोमीटर के एरिया में 6 से ज्यादा गाड़ियों पर इसी तरह सुतली बम ब्लास्ट करते हुए गुजरे हैं।

हाथीखाना निवासी मोहम्मद अय्युब ने बताया…

1 नवंबर की सुबह कार को डैमेज देखा। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। एक फॉर्च्यूनर कार में सवार युवक कार के नीचे सुतली बम फेंकते दिखाई दिए।

थार जीप हाथीखाना के जुनैद मकसूद की है। उन्होंने बताया…

शरारती तत्वों ने एक्सेंट कार के नीचे ब्लास्ट करने के बाद थार जीप के नीचे भी सुतली बम से ब्लास्ट किया। इससे थार की डीजल लाइन डैमेज हो गई है।

तलैया थाने के टीआई सीबी राठौर का कहना है…

थाने में इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल के 40 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: मासूम से दरिंदगी के दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

​भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित शाहजहांनाबाद मासूम हत्याकांड में नया...

डेंटिस्ट महिला से दुष्कर्म, शादी का वादा कर मुकरा भोपाल का विवेक जैन

इंदौर | शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक...

Topics

भोपाल के 40 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: मासूम से दरिंदगी के दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

​भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित शाहजहांनाबाद मासूम हत्याकांड में नया...

एमपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: पटवारी ने 26 नगर अध्यक्षों की घोषणा की

​भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने...

भोपाल: ‘मिलन स्वीट्स’ पर आयकर का छापा, ‘पेट पूजा’ सॉफ्टवेयर से करोड़ों की टैक्स चोरी का शक

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित मिलन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट (एमपी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img