Wednesday, March 11, 2026
35 C
Bhopal

घर से लाखों के गहने चोरी,मिठाई भी खा गए चोर

ग्वालियर में दीपावली का पूजन कर अपने पुश्तैनी घर गोवर्धन की पूजा करने गए फेरी व्यवसायी के घर के ताले तोड़कर बदमाश 4 लाख रुपए के गहने, नकदी चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोर घर में दीपावली पूजन के लिए आई मिठाई भी खा गए। घटना कृष्णा कॉलोनी पीपरी गुढ़ा माधौगंज में शनिवार-रविवार दरमियानी रात हुई है।

सूचना मिलते ही फरियादी गांव से घर पहुंचा। अंदर देखा तो पूरे घर में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। बेड के नीचे रखा पुश्तैनी जेवरात, 25 हजार रुपए नकदी चोरी हो चुके थे। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर मामला दर्ज कर लिया है

माधौगंज थानाक्षेत्र स्थित पीपरी गुढ़ा कृष्णा कॉलोनी में 50 वर्षीय द्वारिका प्रसाद नामदेव किराये पर रहते हैं। मूल रूप से वह मोहना के रहने वाले हैं। जिस मकान में वह रहते हैं। उसका मालिक भी मोहना का है। यहां घर के एक कमरे में मकान मालिक का बेटा रहता है। द्वारिका प्रसाद साड़ी का व्यवसाय करते हैं। वह साड़ी की फेरी लगाकर गांव-गांव और कस्बा में बेचने जाते हैं।

दीपावली के दिन मकान मालिक का बेटा प्रदीप धाकड़ त्योहार मनाने के लिए गांव चला गया था। दीपावली का पूजन द्वारिका प्रसाद नामदेव ने ग्वालियर शहर में ही किया था। इसके अगले दिन गोवर्धन पूजा पूरे परिवार के साथ करने के लिए वह अपने गांव मोहना चले गए थे। यहां मकान पर ताला डाल गए थे। शनिवार-रविवार दरमियानी रात चोर गिरोह ने सूने मकान के ताले चटका दिए। चोर दीवान (बेड) के अंदर रखे पुश्तैनी गहने, नकदी चोरी कर ले गए। वारदात का पता रविवा सुबह लगा। पड़ोसियों ने सुबह-सुबह ताले टूटे देखे तो परिजन को सूचना दी। परिजन पहुंचे तो घर में सामान बिखरा पड़ा था और जोड़ा गया पैसा, गहने चोरी हो चुके थे।

फरियादी बोला- गलती हो गए, साथ ले जानी थी गहने

घर के मालिक द्वारिका प्रसाद नामदेव ने बताया कि, दीपावली पूजन के बाद गहने-नकदी दीवान बेड में रख दी थी। अगले दिन हम गांव चले गए। सोचा था कि रात वहां रुकेंगे और गोवर्धन पूजा कर वापस आ जाएंगे, लेकिन उन्हें नहीं पता था वारदात हो जाएगी। उनसे गलती हो गई, उनको पूरे गहने और नकदी साथ ले जानी थी। द्वारिका प्रसाद ने बताया कि, घर से 4 तोला का मंगलसूत्र, सवा तोला का चेन, एक तोला की बृजवाला, दो अंगूठी, एक तोला की झुमकी, लोंग, चांदी के जेवरात, 25 हजार रुपए नकद चोरी गए हैं।

मोबाइल और ज्वेलरी बॉक्स पर मिले फिंगर प्रिंट

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को जांच के लिए बुलाया। फिंगर प्रिंट की टीम ने पूरे घर में चोरों के फिंगर प्रिंट तलाशे हैं। घर में मोबाइल और ज्वेलरी बॉक्स पर कुछ प्रिंट मिले हैं। अब पुलिस इन फिंगर प्रिंट को अपने रिकॉर्ड से मैच करेगी।

‘आसपास के CCTV कैमरे खंगाले रहे हैं’ इस मामले में माधौगंज थाना पुलिस का कहना है कि, चोरी की वारदात के बाद जांच की जा रही है। आसपास के CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

Hot this week

एआई ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 2.10 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों ने अब आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस...

भोपाल के 40 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

Topics

एआई ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 2.10 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों ने अब आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस...

भोपाल के 40 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: मासूम से दरिंदगी के दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

​भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित शाहजहांनाबाद मासूम हत्याकांड में नया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img