Wednesday, March 11, 2026
31.5 C
Bhopal

जबलपुर में जुआरियों ने किया हंगामा

जबलपुर के गढ़ा में शनिवार की रात जुआरियों ने जमकर हंगामा किया और एक दुकान में तोड़फोड़ भी की। जिसका वीडियो रविवार को सामने आया। दुकानदार ने मारपीट का भी आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का दावा है कि, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी तलाश की जा रही है।

जाानकारी के मुताबिक, गढ़ा थाना क्षेत्र के पुरवा इलाके में शनिवार की रात करीब 11 बजे नवीन साहू की दुकान के सामने इलाके में रहने वाला अक्की यादव, सचिन पटेल और नितिन पटेल के साथ कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इस दौरान गाली-गलौज भी कर रहे थे। हंगामा होते देख नवीन मौके पर पहुंचा और उन लोगों को वहां से जाने के लिए कहा।

इस पर अक्की और उसके साथियों ने नवीन के साथ गाली-गलौज की और मारपीट करने लगे। इसके बाद बदमाशों ने लाठी-डंडा से दुकान में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। विवाद का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से बदमाश गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ कर रहे हैं।

नवीन साहू ने बताया कि, अक्की क्षेत्र का बदमाश है। जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। ये लोग गाली देते हुए घर के सामने जुआ खेल रहे थे। मैंने घर के सामने जुआ खेलने से मना किया तो अक्की, नितिन पटेल और उसके साथी मारपीट करने लगे और दुकान में तोड़फोड़ की। इधर पुलिस ने नवीन की शिकायत पर अक्की और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: अमरूद तोड़ते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक...

मायके गई थी पत्नी, पीछे से पति ने लगा ली फांसी; जांच में जुटी कमला नगर पुलिस

भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा...

मंगेतर के साथ रेप के आरोप में जमानत मिलने के बाद युवक ने फसी लगाई

भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक युवक...

भोपाल: माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर आयकर का छापा

​भोपाल। राजधानी में बुधवार की सुबह आयकर विभाग (IT)...

शादीशुदा महिला से था दूल्हे का चक्कर, दुल्हन ने ऐन मौके पर बारात लोटाई

ग्वालियर। शहर के कंपू स्थित एक मैरिज गार्डन में...

Topics

मायके गई थी पत्नी, पीछे से पति ने लगा ली फांसी; जांच में जुटी कमला नगर पुलिस

भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा...

मंगेतर के साथ रेप के आरोप में जमानत मिलने के बाद युवक ने फसी लगाई

भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक युवक...

भोपाल: माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर आयकर का छापा

​भोपाल। राजधानी में बुधवार की सुबह आयकर विभाग (IT)...

IAS अधिकारी के फार्म हाउस पर चल रहा था जुआ, पुलिस की दबिश में 18 गिरफ्तार

​महू/इंदौर। मानपुर थाना पुलिस ने बुधवार तड़के ग्राम अवलीपुरा...

एआई ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 2.10 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों ने अब आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img