Friday, May 15, 2026
38.1 C
Bhopal

पीथमपुर से 16 वर्षीय नाबालिग लापता

पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र के डाक बंगला बस्ती में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग की लापता होने का मामला सामने आया है।

सहायक उप निरीक्षक पदम सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार देर शाम लगभग सात बजे लेखी कॉलोनी इंडो रामा से परिजनों ने थाने पर आकर बताया कि रविवार सुबह से उनकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता है। नाबालिग कक्षा 7वीं की छात्रा है।

परिजनों ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी लड़की को आस-पास के घरों में और रिश्तेदारों के यहां तलाश किया। लेकिन उसका कही पता नहीं चला। परिजनों को शक है कि उनकी नाबालिग को कोई व्यक्ति बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है।

पुलिस ने नाबालिग के माता-पिता की शिकायत पर नाबालिग के अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस नाबालिग के घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी तलाश रही है।

Hot this week

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

Topics

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img