Sunday, August 23, 2026
23.1 C
Bhopal

गैंगवार में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत

ग्वालियर के हजीरा कांच मील इलाके में आधी रात गैंगवार में जमकर गोलियां चली हैं। 6 साल पुरानी रंजिश में बाइक व एक्टिवा पर सवार होकर आए बदमाशों ने कट्‌टा, पिस्टल व राइफल से गोलियां चलाई हैं। एक युवक पर हत्या के इरादे से गोलियां चलाई गई, जिसमें 3 गोली लगने से वह घायल हो गया है।

घटना रविवार-सोमवार दरमियानी रात 1 से 2 बजे के बीच कांच मील इलाके की है। घायल को उसके साथियों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। आधी रात गोलीबारी से इलाके में दहशत है। हमलावरों में से एक को 6 साल पहले घायल ने गोली मारी थी, उसी का विवाद पूरे गैंगवार की जड़ बताया जा रहा है। पुलिस ने दो हमलावरों को हिरासत में लिया है।

शहर के हजीरा थाना क्षेत्र स्थित कांच मील निवासी 29 वर्षीय अजय उर्फ बंटी पुत्र श्याम वीर भदौरिया रविवार रात 1 बजे के लगभग अपने साथियों टिल्ली यादव, पंडा यादव और केके चौहान के साथ आकाश गुप्ता की दुकान के बाहर बने काउंटर पर बैठ कर खाना खा रहे थे। इसी समय दो बाइक और एक एक्टिवा पर सवार होकर दीनू सिकरवार, हेमू सिकरवार, अनुराग भदौरिया व दो अन्य नकाबपोश वहां पर पहुंचे। हमलावरों ने आते ही कट्टा, पिस्टल और राइफल से उस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। अचानक हुई गोलीबारी से अजय और उसके साथी घबरा गए और जान बचाकर भागे। हमलावरों ने अजय का पीछा कर गोलियां मारी हैं। जिसमें दो गोली उसके पेट तथा एक गोली उसकी पीठ में लगी। किसी तरह उसने जान बचाई। हमलावरों के जाने के बाद घायल के साथियों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और देहाती नालसी पर मामला दर्ज किया है।

6 साल पहले हुआ था विवाद

पुलिस ने बताया कि 27 जनवरी 2018 में अनुराग भदौरिया को अजय भदौरिया ने गोली मारी थी। तभी इस रंजिश की शुरुआत हुई थी। इस मामले में अजय भदौरिया तीन साल ग्वालियर जेल में भी रहा था। उसके बाद दोनों पक्षों के बीच समाज के लोगों ने राजीनामा करा दिया था। जिस पर दोनों पक्ष एक दूसरे से बातचीत करने लगे थे पर कोर्ट में केस चल रहा था। इसी रंजिश के तहत अनुराग भदौरिया ने इस घटना को अंजाम दिया है।

अभिषेक तोमर की हत्या में नाम आया था जानकारी मिली है कि साल 2019 में हुए गैंगस्टर अभिषेक तोमर हत्याकांड में भी घायल अजय भदौरिया का नाम आया था। यह हत्या पड़ाव थाना क्षेत्र के तानसेन नगर तिराहा पर उस समय हुई थी, जब अभिषेक एक हत्या के मामले में कोर्ट से पेशी कर लौट रहा था। उसके बाद दोनों गुटों में जमकर गैंगवार हुआ था।

एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह का कहना है

पूर्व रंजिश पर एक युवक पर फायरिंग की गई है। इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा और शहर के माहौल को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

Hot this week

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

Topics

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img