Thursday, October 29, 2026
19.5 C
Bhopal

ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी,आधी रात मारपीट की,गाड़ियां फोड़ी

ग्वालियर में एक हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी के फुटेज सामने आए हैं। बदमाश ने दीपावली पर पड़ोसी को रंगदारी दिखाते हुए शराब के लिए पैसे मांगे। पड़ोसी ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो बदमाश ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट की।

बाहर निकलकर पथराव करते हुए कार व बाइक तोड़ दी। इसके बाद बदमाश धमकी देकर भाग गए। पूरी घटना पास के घर में लगे CCTV में कैद हो गई है। बदमाश की पहचान होने के बाद पुलिस ने चार हमलावरों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र के लोहागढ़ में पवन पाराशर और उनका बेटा मिंटू उर्फ अंकित पाराशर रहते हैं। दीपावली के दिन हिस्ट्रीशीटर रिहान उर्फ हनुमत गुर्जर ने मिंटू से शराब के लिए रुपए मांगे। मिंटू ने पैसे देने मना किया तो रिहान उसे धमकी देकर चला गया। रात होते ही हिस्ट्रीशीटर रिहान अपने साथी मीर, आनंद कुशवाह, आयुष खान के साथ मिंटू के घर में घुसा और उसकी पत्नी से गाली-गलौज कर मारपीट की। फिर घर के बाहर खड़े होकर पत्थर बाजी की और मिंटू की कार पर पत्थर पटक कर तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि रिहान गुर्जर पर एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। वर्ष 2022 में बदमाश को जिलाबदर किया गया था। लेकिन इसके बाद भी उसने क्षेत्र में अपराध करना बंद नहीं किया और अब इलाके में रंगदारी वसूलने की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने मिंटू की पत्नी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में जनकगंज थाना प्रभरी विपेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि

हिस्ट्रीशीटर रिहान और उसके साथियों पर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई है।

Hot this week

Topics

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img