Thursday, October 29, 2026
19.5 C
Bhopal

भोपाल में KV मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क शुरू

भोपाल के केंद्रीय स्कूल मेट्रो स्टेशन के नीचे दूसरी तरफ की सड़क भी शुरू हो गई है। यह करीब ढाई साल से बंद थी। अब पीक ऑवर्स में राहगीरों को एमपी नगर से अशोका गार्डन, सुभाषनगर आने-जाने में दिक्कतें नहीं होगी। उन्हें जाम से राहत मिल गई है।

केंद्रीय स्कूल के नीचे का रास्ता ढाई साल से बंद था। कुछ महीनों से लोग एक ही लेन से एमपी नगर से सुभाषनगर की ओर आना-जाना कर रहे थे, लेकिन पीक ऑवर्स के दौरान जाम की स्थिति भी बन जाती थी। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सोमवार को सड़क पूरी तरह से खोल दी गई। सुभाषनगर, रायसेन रोड, अशोका गार्डन, भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-1, पुराने शहर में आने-जाने वालों को फायदा मिलेगा।

डीआरएम तिराहे का टर्न भी खुलेगा करीब 8 महीने से बंद डीआरएम तिराहे की सड़क अक्टूबर में ही खोली गई है। इससे होशंगाबाद रोड से एमपी नगर की ओर आने-जाने वालों को बड़ी राहत मिली है। वहीं, उन इलाकों के लोग भी सुकून महसूस कर रहे हैं, जहां से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था।

मेट्रो अब डीआरएम तिराहे के लेफ्ट टर्न को खोलने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, यहीं पर मेट्रो स्टेशन बन रहा है। इस वजह से दोनों तरफ की सड़क बंद है। इनमें से एक तरफ की सड़क को एक-दो सप्ताह के अंदर खोला जा सकता है।

इन इलाकों के लोगों को राहत मिलेगी डीआरएम मेट्रो स्टेशन के नीचे एक तरफ की सड़क खुलने से एम्स, साकेतनगर, अमराई, बाग सेवनिया, पिपलिया पेंदे खां, शक्तिनगर, बीडीए, अवधपुरी, अलकापुरी, लहारपुर समेत कई इलाकों के लोगों को राहत मिलेगी। अभी उन्हें वीर सावरकर ब्रिज या अवधपुरी, भेल इलाके से घूमकर जाना पड़ रहा है। रास्ता खुलने से 2 से 4 किलोमीटर का फेरा बच सकता है।

फिर आरकेएमपी और एमपी नगर के रास्ते खुलेंगे केंद्रीय स्कूल और अलकापुरी स्टेशन के नीचे के रास्ते खोले जाने के बाद आरकेएमपी-एमपी नगर के रास्ते भी खोले जा सकते हैं। यहां भी सड़क का निर्माण चल रहा है।

Hot this week

Topics

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img