Friday, May 15, 2026
41.1 C
Bhopal

भोपाल की 243 लोकेशन में बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के रेट

भोपाल की 243 लोकेशन में प्रॉपर्टी के रेट बढ़ेंगे। सोमवार को हुई मीटिंग में इन लोकेशन में 5 से 200% तक रेट बढ़ाने का प्रस्ताव पंजीयन विभाग ने रखा है। इसमें कुछ संशोधन हो सकते हैं। मंजूरी के बाद अगले साल से नई गाइडलाइन के हिसाब से ही जमीन की रजिस्ट्री होगी। रेसिडेंशियल, कमर्शियल और एग्रीकल्चर में एवरेज 8.55% तक गाइडलाइन बढ़ सकती है।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, विधायक भगवानदास सबनानी की मौजूदगी में पंजीयन विभाग ने गाइडलाइन बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। इससे पहले, विभाग ने शहर की 1100 लोकेशन की सूची जिला प्रशासन को सौंपी, जहां 1 अप्रैल से अब तक रजिस्ट्रियां ज्यादा रेट पर हुई हैं।

100 इलाकों में 20% तक रेट बढ़ेंगे

भोपाल में कुल 3883 लोकेशन है। इनमें शहर में 3091 और ग्रामीण में 792 लोकेशन शामिल हैं। 3641 लोकेशन में रेट नहीं बढ़ाए जाएंगे, जबकि बाकी लोकेशन पर वृद्धि की जाएगी। इस बार 9 नई लोकेशन भी जोड़ी गई है। बता दें कि 100 से अधिक लोकेशन ऐसी हैं, जहां अधिक रजिस्ट्रियां हुई हैं। इसलिए इनमें वृद्धि करने का टारगेट रखा गया है।

प्रस्ताव में इन इलाकों में रेट बढ़ाने पर चर्चा

  • 100 लोकेशन ऐसी जहां ज्यादा रजिस्ट्री हुई हैं, वहां भी रेट बढ़ेंगे।
  • कोलार में गोल गांव पर सिक्सलेन के कारण प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ी हैं। गोलजोड़ से थुआंखेड़ा और कजलीखेड़ा तक कलेक्टर गाइडलाइन में वृद्धि होगी।
  • भानपुर कचरा खंती हटने के बाद अब अयोध्या बायपास इलाके में भी रजिस्ट्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
  • सलैया क्षेत्र में तेजी से डेवलपमेंट हो रहा है, इसलिए यहां भी रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है।
  • कोकता बायपास-बगरोदा व्यावसायिक क्षेत्र है। यहां भी दाम तेजी से बढ़ रहे हैं।
  • बैरागढ़ स्टेशन के पास, मिनाल, वैशाली नगर बड़वई सड़क से हटकर, बरखेड़ी कलां, चौपड़ाकलां, कटारा हिल्स, रातीबड़, बिशनखेड़ी, दामखेड़ा व मेंडोरी में भी रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है।
  • नर्मदापुरा रोड, मिसरोद, गुलमोहर, आकृति ईको सिटी, विद्यानगर, कान्हाकुंज, पुलिस हाउसिंग सोसायटी, वंदना नगर समेत कई इलाकों में भी रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है।

इस साल 1 हजार 443 लोकेशन पर बढ़े थे दाम

इस साल 1 अप्रैल से भोपाल जिले की 3900 लोकेशन में से 1443 लोकेशन पर दाम बढ़ाए गए थे। कुल 7.19% की औसत बढ़ोतरी बताई गई थी। शहर की 1228 लोकेशन पर औसत 8.9% और ग्रामीण की 215 लोकेशन पर 5.48% बढ़ाए जाने का प्रस्ताव फाइनल हुआ था। अब दोबारा से रजिस्ट्री के दाम बढ़ाए जाने की तैयारी है। हालांकि, यह नए साल में ही बढ़ेगी।

Hot this week

ईरान-अमेरिका तनाव की आंच अब आपकी जेब तक: एमपी में ₹3 महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

​भोपाल/इंदौर | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का सीधा...

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...

Topics

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img