Friday, May 15, 2026
41.1 C
Bhopal

इंदौर-देवास रोड पर कंटेनर में घुसी कार, 2 की मौत

इंदौर-देवास रोड पर सोमवार अलसुबह स्विफ्ट डिजायर कार कंटेनर में पीछे से घुस गई। हादसे में 2 छात्र की मौत हो गई। चार गंभीर घायल हैं। छात्र धैर्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्रेयांश की मौत इलाज के दौरान कोकिला बेन अस्पताल में हुई है।

सभी छात्र दिल्ली, नोएडा और मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं और दीपावली के बाद इंदौर में अपने दोस्तों से मिलने आए थे। सुबह इंदौर से भोपाल के लिए निकले थे।

लसूड़िया टीआई तारेश सोनी ने बताया

हादसा सुबह करीब 4.45 बजे हुआ है। देवास नाके के पास एक कंटेनर में छात्रों की कार जा घुसी। अभय वर्मा, रोहित पूनिया, विनायक सिंह और मोहित घायल हैं।

धैर्य के पिता टीचर हैं। मोहित के पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं। अभय वर्मा पिता नाेएडा में आईटी कंपनी में हैं। विनायक के पिता का नाेएडा में बिजनेस है। राजवर्धन के पिता इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत हैं।

वेल्लोर यूनिवर्सिटी में बीटेक के स्टूडेंट हैं

सभी छात्र दिल्ली, नोएडा और मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। कार और कंटेनर को जब्त कर क्रेन से थाने पहुंचाया गया है। कंटेनर का ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी वैल्लोर यूनिवर्सिटी आष्टा में बीटेक फोर्थ ईयर के स्टूडेंट हैं। दीपावली की छुट्‌टी के दौरान सभी विजय नगर में रहने वाले अपने दोस्त राज के पास किराए की कार से आए थे। यह कार विनायक और मोहित ने ली थी। इसके बाद अलसुबह सभी आष्टा जाने के लिए निकले थे।

दो की हालत गंभीर, वैंटिलेटर पर रखा

धैर्य भारद्वाज मुजफ्फरपुर का रहने वाला था। हादसे के बाद नोएडा के रहने वाले अभय वर्मा को राजश्री अस्पताल और श्रेयांश को कोकिला बेन अस्पताल में वैंटिलेटर पर रखा गया है। जहां इलाज के दौरान श्रेयांश की मौत हो गई। अन्य छात्र रोहित, विनायक और मोहित का अलग-अलग अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक वे जिस दोस्त राज के पास इंदौर आए थे, हादसे की सूचना पर पुलिस उसके यहां पहुंची। उसे मौके पर लेकर गए। लेकिन दोस्तों को इस हालत में देखने के बाद वह भी बोलने की स्थिति में नहीं है।

Hot this week

पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर ‘बाबा’ ने शिक्षक की पत्नी से ठगे ₹1.75 लाख

​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में श्रद्धा...

ईरान-अमेरिका तनाव की आंच अब आपकी जेब तक: एमपी में ₹3 महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

​भोपाल/इंदौर | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का सीधा...

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...

Topics

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img