Monday, October 26, 2026
18 C
Bhopal

नए डीजीपी की नियुक्ति:अरविंद, कैलाश व अजय के नाम का पैनल आ सकता है

नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग जल्द पैनल बनाने की बैठकमप्र में नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में जल्द पैनल बनाने की बैठक हो सकती है। इसमें मप्र से मुख्य सचिव, मौजूदा डीजीपी और अपर मुख्य सचिव गृह शामिल होंगे। यूपीएससी इसके बाद तीन नामों का यही पैनल मप्र को भेजेगी। इनमें से कोई एक डीजीपी बनेगा। सूत्रों का कहना है कि पैनल में 1988 बैच के अरविंद कुमार व कैलाश मकवाना और 1989 बैच के अजय शर्मा का नाम हो सकता है।

अरविंद इस समय डीजी होमगार्ड, मकवाना एमपी पुलिस हाउसिंग काॅर्पोरेशन के चेयरमैन और शर्मा ईओडब्ल्यू के डीजी हैं। नियुक्ति की कवायद इसलिए भी तेज हुई है क्योंकि भुवनेश्वर में 29 नवंबर से 1 दिसंबर डीजीपी कान्क्लेव चलेगी। शेष | पेज 12 पर

इनके नाम दिल्ली नहीं भेजे… सूत्रों के अनुसार 1987 बैच के शैलेष सिंह, 1988 बैच के सुधीर शाही व 1990 बैच के विजय कटारिया के नाम दिल्ली नहीं भेजे गए। जनवरी में सुधीर और फरवरी में शैलेष व कटारिया सेवानिवृत्त हो रहे हैं। डीजीपी की नियुक्ति के लिए नियम यह है कि कम से कम छह माह का सेवाकाल बचा हो।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जब से दिल्ली पैनल भेज रही है, सीनियर आईपीएस अफसर ही डीजीपी बन रहा है। इस बार भी परंपरा बरकरार रहती है तो सीनियोरिटी के हिसाब से अरविंद कुमार डीजीपी की रेस में सबसे आगे होंगे। हालांकि राज्य सरकार के स्तर पर अंतिम निर्णय पैनल आने के बाद होगा, क्योंकि मकवाना और शर्मा भी ठोस दावेदार के रूप में सामने हैं।

शासन के स्तर पर सभी पात्र 9 आईपीएस अफसरों (डीजी स्तर) के नाम मय दस्तावेजों के यूपीएससी भेजे जा चुके हैं। स्क्रूटनी भी शुरू हो गई है। इनमें उपरोक्त तीन आईपीएस अधिकारियों के अलावा 1989 बैच के गोविंद प्रताप सिंह, 1991 बैच के वरुण कपूर, उपेंद्र कुमार जैन, आलोक रंजन, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव व योगेश मुद्गल के नाम शामिल हैं।

Hot this week

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img