Monday, May 18, 2026
42.1 C
Bhopal

टीचर ने छात्रों के बैग को बनाया तकिया

जबलपुर के मझौली तहसील स्थित प्राथमिक शाला नंदग्राम में पदस्थ एक टीचर का वीडियो सामने आया है। वीडियो में टीचर बच्चों के बैग पर सिर और पैर रखकर सोते हुए नजर आ रहे हैं। टीचर का नाम विनोद मांझी बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा अधिकारी ने टीचर विनोद मांझी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

हालांकि वीडियो के संबंध में टीचर मांझी ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उसकी तबीयत खराब थी, इसलिए वह सो गया था। बीईओ का कहना है कि इससे पहले भी विनोद मांझी के खिलाफ शिकायतें आ चुकी हैं।

बच्चों को खेलने के लिए और टीचर सो गया

जानकारी के मुताबिक, विनोद मांझी प्राथमिक शाला नंदग्राम में पदस्थ हैं। बुधवार को स्कूल आए टीचर मांझी ने बच्चों को पढ़ाने के बजाय उन्हें खेलने के लिए कहा और खुद कक्षा में आराम करने लगे।

विनोद ने अपनी शर्ट उतारकर छात्रों के स्कूली बैग को सिर के नीचे तकिए की तरह रखा, इतना ही नहीं, कुछ बैग उनके पैरों के पास भी रखे थे। बच्चों ने विनोद मांझी की इस हरकत के बारे में गांव के कुछ लोगों को बताया, जिसके बाद ग्रामीणों ने शिक्षक का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्कूल में शिक्षक के सोते हुए वीडियो को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी का भी बयान सामने आया है।

बीईओ ने जांच के लिए टीम गठित की

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अतुल चौधरी का कहना है कि इससे पहले भी विनोद मांझी के खिलाफ बच्चों के साथ मारपीट करने और उन्हें न पढ़ाने संबंधी शिकायतें मिली हैं। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बच्चों के बैग पर सिर रखकर सोते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आज ही स्कूल का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें विनोद मांझी को नोटिस देकर उनसे जवाब मांगा गया था, जिस पर उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कही है। बीईओ ने बताया कि इस मामले में एक जांच टीम बनाई गई है, और रिपोर्ट आते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

Hot this week

बाग मुगालिया में झुग्गियों की शिफ्टिंग का विरोध, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बाग मुगालिया एक्सटेंशन में झुग्गी परिवारों को बसाए...

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी डॉक्टर की पांचवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत

​इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रविवार...

फोन पर बात करते समय तीसरी मंजिल से गिरीं वेटनरी डॉक्टर की पत्नी, मौत

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित संजीव नगर कॉलोनी में...

Topics

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी डॉक्टर की पांचवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत

​इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रविवार...

फोन पर बात करते समय तीसरी मंजिल से गिरीं वेटनरी डॉक्टर की पत्नी, मौत

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित संजीव नगर कॉलोनी में...

दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर टला बड़ा हादसा, राजधानी एक्सप्रेस के दो कोचों में आग; सभी यात्री सुरक्षित

​रतलाम/आलोट: त्रिवेंद्रम से दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन) जा रही गाड़ी संख्या...

करंट लगने से युवक की मौत, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां

​भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img