Monday, April 27, 2026
40.1 C
Bhopal

शिवपुरी में ट्रक बेचने के मामले में धोखाधड़ी

शिवपुरी कोतवाली पुलिस ने ट्रक बेचने की राशि 18 लाख की धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की हैं। आरोपी ने दो चैक देकर ट्रक ट्रांसफर करा लिए थे। जब बैंक में चैक क्लियर नहीं हुए तब पीड़ित ने मामले की शिकायत की, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया हैं।

गायत्री काॅलोनी शिवपुरी निवासी हजारी प्रसाद दीक्षित (63) ने बताया कि उसने सुरेश जाटव निवासी को अपना ट्रक (MP09HH3391) ट्रांसपोर्ट में बेचने की बात की थी। जिसके बाद 5 अगस्त 2024 को सुरेश जाटव से 20 लाख 5 हजार रुपए में बेचने की बात हुई।

सुरेश ने उस समय 5 हजार रुपए नगद और 2 लाख रुपए का चैक दिया था। वहीं 18 लाख रुपए ट्रक फाइनेंस कराने की बात कही थी। इसके बाद सितंबर माह में सुरेश जाटव साई ट्रांसपोर्ट पर आया और 9-9 लाख रुपए के दो चैक बैंक ऑफ बड़ौदा के देकर ट्रक के फाइनेंस का रुपए खाते में आने पर चैक लगाने की बात कही।

क्लियर करने पर रिजेक्ट हुए चैक

हजारी प्रसाद दीक्षित ने बताया कि इसके बाद 21 सितंबर को दोनों चैक आईसीआईसीआई बैंक झांसी तिराहा में लगाया, तो बैक मैनेजर ने बताया कि सुरेश जाटव की तरफ चैक क्लियर करने कन्फर्मेशन नहीं मिला है। इसके बाद दोनों चैक रिजेक्ट हो गए। इस दौरान कई बार सुरेश से सम्पर्क करना चाहा, लेकिन नहीं हो सका।

कोतवाली पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार जाटव पर धारा 318 (4), 316 (2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

कूलर के सामने सोने को लेकर भाई से विवाद, 9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

राजधानी के चूनाभट्टी इलाके में एक दिल दहला देने...

योगा क्लास जाते समय पीछा करता था पड़ोसी, महिला की शिकायत पर FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर में एक शर्मनाक...

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

Topics

योगा क्लास जाते समय पीछा करता था पड़ोसी, महिला की शिकायत पर FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर में एक शर्मनाक...

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img