Saturday, October 24, 2026
31.1 C
Bhopal

भोपाल के बैरागढ़ में 3 कपड़ा दुकानों में आग:₹75 लाख के कपड़े और गृहस्थी का सामान जला

भोपाल के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) में शुक्रवार तड़के 5 बजे 3 कपड़ा दुकान और एक फ्लैट में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में लाखों रुपए का कपड़ा जलकर राख हो गया। बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर एक फ्लैट तक आग पहुंच गई। इससे रखा गृहस्थी का सामान जल गया।

आग पर करीब डेढ़ घंटे में काबू पाया गया। बैरागढ़, फतेहगढ़, गांधीनगर समेत अन्य फायर स्टेशनों से आधा दर्जन से अधिक दमकलें मौके पर पहुंची। आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है।

दो मंजिला बिल्डिंग, नीचे दुकानें और ऊपर मकान

दो मंजिला बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े की रिटेल दुकानें हैं। इसके ऊपर फ्लैट है और फिर सेकंड फ्लोर खाली है। मेन रोड पर सुरेश इलेक्ट्रिक के पास स्थित इस बिल्डिंग में सबसे पहले एक कपड़ा दुकान में आग लगी। जिसने दो दुकानों को और चपेट में ले लिया। धीरे-धीरे आग फर्स्ट फ्लोर तक पहुंच गई और भीषण हो गई। हालांकि, फ्लैट खाली था। इस कारण कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपए का गृहस्थी का सामान जल गया।

बैरागढ़ में कपड़ों का थोक मार्केट

बैरागढ़ में कपड़ों का थोक मार्केट है। जिन दुकानों में आग लगी, ठीक उसके पीछे थोक दुकानें थी। यदि आग ज्यादा भीषण होती तो अन्य दुकानें भी चपेट में आ जाती।

शटर बंद होने से आग बुझाने में दिक्कत आग लगने की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे फायर अमले के सामने बंद शटर बड़ी परेशानी बन गई। शटर को जैसे-तैसे नीचे से खोला गया। इसके बाद आग बुझाई गई। आग जल्दी काबू में आ गई, लेकिन अंदर रखा कपड़ा पूरी तरह से जल चुका था।

Hot this week

झागरिया खुर्द में पुलिस अधीक्षक ने लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

भोपाल (देहात)। मध्य प्रदेश शासन के 'जन विश्वास अभियान'...

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

Topics

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

VIT भोपाल के नाम और लोकेशन पर NHRC सख्त: सरकार से 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

भोपाल वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) भोपाल के नाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img