Saturday, October 24, 2026
31.1 C
Bhopal

जलेबी बनाते पकड़ा गया राजस्थान का ड्रग तस्कर:भोपाल में काट रहा था फरारी

राजस्थान का ड्रग तस्कर भोपाल में आकर हलवाई बन गया। वह जलेबी की दुकान पर काम करने लगा। जिसके बाद राजस्थान की जोधपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची तब आरोपी जलेबी बनाता मिला।

राजस्थान पुलिस ने 4 नवंबर को ये कार्रवाई की। खास बात ये है कि इस कार्रवाई की भनक भोपाल पुलिस को नहीं लगी।

जोधपुर पुलिस के मुताबिक, आरोपी कालूराम उर्फ केडी करीब 3 साल से फरार था। वह ड्रग तस्करी के अलावा आर्म्स एक्ट का भी आरोपी है। उसके खिलाफ 2 स्टैंडिंग वारंट थे। कालूराम को चित्तौड़गढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद ज्यूडिशियल कस्टडी में रखा गया है।

बता दें, स्टैंडिंग वारंट, अपराध करने के बाद गिरफ्तार होकर जमानत मिलने के बाद भी कोर्ट में पेशी नहीं करने वाले आरोपी के खिलाफ जारी किया जाता है।

मोबाइल नहीं रखता, घर आता-जाता रहता था जोधपुर पुलिस ने बताया कि कालूराम जाट उर्फ केडी जोधपुर के सालवा कला के केरली नाडी निवासी है। उसके खिलाफ 2019 में चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा सदर थाने में मादक पदार्थ की तस्करी, अवैध हथियार, राजकार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमले जैसे मामले दर्ज हैं। वह मोबाइल नहीं रखता। घर आकर चला जाता था। इसका पता पुलिस को बाद में चलता।

घर आने के दौरान वह हमेशा इलाके के लोगों से कई तरह की बातें करता था। इससे हमें पता चला कि वह महाराष्ट्र, एमपी, यूपी और गुजरात में फरारी काट रहा था। इस बीच पता चला कि वह भोपाल में मिठाई की दुकान पर काम कर रहा है।

भोपाल में महीने भर से था एक्टिव आरोपी केडी बताया जा रहा है कि कालूराम भोपाल में करीब महीने भर से एक्टिव था। वह कई बार इलाके के हलवाइयों की दुकान पर आता-जाता रहता था। 31 अक्टूबर की शाम 4 बजे से वह सोनागिरी सड़क पर स्थित हरियाणा जलेबी की शॉप पर काम कर रहा था। जिस समय पुलिस ने कालूराम को भोपाल से अरेस्ट किया, उस समय भी वह जलेबी बना रहा था।

डांगियावास (जोधपुर) थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा-

कालुराम बेनिवाल उर्फ केडी पर 25 हजार का इनाम था। उस पर पांच साल पहले थाना सदर निम्बाहेड़ा (चितौडगढ़) में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज हुआ। उसने अपनी पहचान छिपाते हुए करीब तीन साल अलग-अलग राज्यों में जलेबी की दुकानों और फैक्ट्रियों में काम किया।

Hot this week

झागरिया खुर्द में पुलिस अधीक्षक ने लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

भोपाल (देहात)। मध्य प्रदेश शासन के 'जन विश्वास अभियान'...

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

Topics

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

VIT भोपाल के नाम और लोकेशन पर NHRC सख्त: सरकार से 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

भोपाल वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) भोपाल के नाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img