Sunday, July 5, 2026
31.9 C
Bhopal

चाकू की नोक पर ऑटो ड्राइवर से मोबाइल लूट:रात 1 बजे घर के नजदीक ही दो बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम

इंदौर के तुकोगंज इलाके में एक ऑटो ड्राइवर के साथ लूट की वारदात हो गई। वह शनिवार रात में सवारी को लेकर निकला था कि घर से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। तुकोगंज पुलिस ने बताया कि समीर खान निवासी काजी की चाल ने शुभम बिधौने और सागर वर्मा पर केस दर्ज कराया है। समीर ने बताया कि शनिवार रात 1 बजे वह ऑटो चलाने के लिये घर से बाहर आया। मेन रोड पर सोलंकी टेलर्स की दुकान पर पहुंचा तो उसे दोनों आरोपी मिले। शुभम ने चाकू निकाला ओर धमकाते हुए कहने लगा कि मोबाइल दो नही तो जान से मार देंगें। इस दौरान सागर ने हाथ से मोबाइल ले लिया। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए।बाद में ऑटो रिक्शा लेकर घर पहुंचा और भाई अकरम को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में लिया है।

सिक्योरिटी गार्ड ने नही लौटाई एक्टिवा एमआईजी पुलिस ने शरद साकल्ले की शिकायत पर बलराम उर्फ बल्लू पुत्र मुकेश पटेल निवासी नयापुरा ग्राम अजनोद पर अमानत में खयानत को लेकर केस दर्ज किया है। बलराम ने बताया कि आरोपी उसके साथ कंपनी में काम करता है। वह उसकी एक्टिवा लेकर गया जो वापस नही की। पुलिस अब आरोपी बलराम की तलाश कर रही है।

शरद ने अपनी शिकायत में बताया कि एसआई एसपी एल कंपनी में गार्ड है, उसकी पहचान काम के दौरान सिक्योरिटी गार्ड बलराम से हुई। बलराम ने बताया था कि उसे किराये का कमरा चाहिए। 30 मई 2024 से दोनों साथ में रह रहे थे। 2 जून को बलराम ने पेंट की जेब से चाबी निकाली और एक्टिवा लेकर चले गया। बाद में कॉल कर इस बात की जानकारी दी। इसके बाद वह गाड़ी लेकर नही आया।.

Hot this week

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

​इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

Topics

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img