Wednesday, October 28, 2026
24.9 C
Bhopal

थाना एमपी नगर पुलिस ने नकली पुलिस को किया गिरफ्तार

एमपी नगर पुलिस ने सूचना पर आज एक नकली पुलिस वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वह फर्जी पुलिस वाला हैl फर्जी पुलिस वाला आरोपी आनंद सेन को एमपी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर दर्ज किया है आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैl

पुलिस ने पकड़ा तो वह गिड़गिड़ाता हुआ बोला कि मैं नकली पुलिस वाला हूं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी मिली है कि छतरपुर में भी उक्त नकली पुलिस वाले की शिकायत प्राप्त हुई है। आरोपी आनंद सेन के खातों की जानकारी जांच कर रही है। आरोपी पुलिस की गाड़ी देखकर उसके आसपास खड़े होकर फोटो खिंचवा लेता था एवं लोगों को डरा धमका कर पैसे की मांग करता था आरोपी के पास अनेक तरह की वर्दी मिली है। आरोपी का नाम आनंद सिंह और वर्तमान निवासी अशोका गार्डन क्षेत्र बता रहा है। आरोपी आनंद सेन से पूछताछ जारी है।

Hot this week

प्रेम प्रसंग के चलते पवन गंजाम हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिगों समेत चार आरोपी गिरफ्तार

बैतूल: जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img