Tuesday, September 1, 2026
26.1 C
Bhopal

बहन की सगाई समारोह में युवती ने किया हर्ष फायर:VIDEO बनवाकर खुद वायरल भी किया

मुरैना के कैलारस कस्बे में बहन की सगाई समारोह के बाद एक के एक कई हर्ष फायर किए और इसका वीडियो भी शूट करवाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वायरल वीडियो 15 नवंबर का बताया जा रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक युवती माउजर से फायरिंग कर रही है। इस काम में उसका एक साथी मदद कर रहा है।

बहन की सगाई में की फायरिंग जानकारी के अनुसार, विशंभर सिंह सिकरवार निवासी भरा चिन्नौनी गांव की बेटी का सगाई कार्यक्रम कैलारस कस्बे के एक मैरिज गार्डन में चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान विशंभर सिंह सिकरवार की बेटी अनु सिकरवार ने माउजर से फायरिंग की। उसके इस काम में उसके एक साथी ने मदद की, जो VIDEO में साफ दिखाई दे रहा है।

कैलारस SDOP रवि सोनेर के अनुसार, अनु ने खुद इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया साइट पर शेयर किया था, जो पुलिस के पास भी पहुंच गया। मामला दर्ज कर लिया गया है।

देखिए तस्वीरें…

Hot this week

अस्पताल की कैंटीन से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

​कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल की कैंटीन से...

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

भोपाल में लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, कोलार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोटिस

​भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को समयावधि (टीएल)...

Topics

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img