Sunday, May 3, 2026
28.1 C
Bhopal

हेड कांस्टेबल पर पड़ोसी महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

हरदा के कोतवाली थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल के घर के सामने रहने वाली एक महिला ने उसके खिलाफ सोमवार को महिला थाना में केस दर्ज कराया है। महिला ने हेड कांस्टेबल पर प्रताड़ित और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने हेड कांस्टेबल शिवशंकर चौरे पर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए दो दिन पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसकी सूचना पर महिला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला की जान बचाई थी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पीड़िता ने सोमवार को अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके घर के सामने रहने वाले हेड कांस्टेबल शिवशंकर चौरे ने मेरे साथ छेड़छाड़ की और मुझे मोहल्ले में बदनाम करने की धमकी देकर प्रताड़ित किया। 32 वर्षीय महिला ने कहा कि हेड कांस्टेबल चौरे मेरे घर के सामने अपने परिवार सहित रहता है। जिसके चलते उसका हमारे घर आना-जाना लगा रहता है, लेकिन बीते कुछ महीनों से वह मुझे गलत इशारे कर रहा है।

मोहल्ले में बदनाम करने की धमकी दी

गणेश चतुर्थी के दिन उसने मुझे वॉट्सऐप पर अश्लीलता भरे मैसेज और फोटो भेजे थे। वहीं, नवरात्री के एक दिन पहले शिवशंकर चोरे की पत्नी ने मुझे घड़ा दिया था, जो मुझसे टूट गया। जिसके बाद मैं नया घड़ा देने उसके घर गई थी। तब उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। मुझे अकेला पाकर शिवशंकर ने मुझे पीछे पकड़ कर कमरे की ओर ले जाने लगा। मैंने चिल्ला कर मना किया तो उसने मुझे जातिसूचक अपशब्द कहे और मेरे कैरेक्टर को लेकर गंदी कहते हुए मुझे मोहल्ले में बदनाम करने की धमकी दी।

पति को झूठे केस में फंसाने की दे रहा धमकी

पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल उसे संबंध बनाने के लिए मना करने पर, उसके पति को झूठे केस में फंसा कर उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दे रहा है। वहीं, हमारे परिवार को जान से मारने की भी धमकी भी दे रहा है। जिससे तंग आकर उसने खुदखुशी का प्रयास किया था।

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ बीएनएस की धारा 74,75 (1)(iii), 351(1),79 बी.एनएस. 3(1) (w) (i),3 (2) (va), एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दो दिनों पहले पीड़िता और आरोपी की पत्नी ने किया था सुसाइड का प्रयास

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पति के ड्यूटी पर चले जाने के बाद घर में फांसी लगाने की कोशिश की थी। इसकी सूचना मिलने पर महिला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं, इस घटना के कुछ देर बाद आरोपी हेड कांस्टेबल की पत्नी ने भी पीड़िता के पति को झूठे आरोप में फंसाने के लिए सुसाइड करने की कोशिश की थी। जिसे भी पुलिस की तत्परता से बचा लिया था।

छह महीनों से चल रहा विवाद

एक ही कालोनी में आमने-सामने रहने वाले दोनों परिवारों के बीच पहले अच्छे संबंध थे, लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। पीड़िता का आरोप है कि वह 29 सितंबर से लगातार शिकायत के लिए भटक रही थी। वहीं, अभी भी उसके पति को डराया धमकाया जा रहा है। उधर आरोपी हेड कांस्टेबल की पत्नी का कहना है कि उसके पति पर झूठे आरोप लगाकर, उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

Hot this week

इंदौर: छावनी में नकली ब्रांडेड कपड़ों के बड़े जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के छावनी क्षेत्र में पुलिस ने एक...

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

Topics

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

सगाई तोड़ी तो लड़की के माता-पिता का अपहरण, जूतों की माला पहनाकर पीटा

​सोनकच्छ (देवास): मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रतिशोध और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img