Sunday, May 3, 2026
37.1 C
Bhopal

कमलनाथ बोले- किसानों को रौंद रही मदमस्त सरकार

मैं गरीब छोटा सा किसान हूं। मेरी कानून, सरकार से थोड़ा निवेदन है कि मेरे पास कम से कम जमीन है। मुझे एक भी दाना खाद का नहीं मिला। आजकल पांच पांच साल, एक एक साल के बच्चे का आधार कार्ड बन रहा है। अगर आधार कार्ड से खाद दिया जाएगा। तो हमारी तो बस्की(हिम्मत) ही नहीं है कि दो दो बीघा वाले किसान उन कट्टों को खरीद लें।”
रविवार सुबह गुना (झागर) के रहने वाले किसान भागवत किरार ने खाद के लिए परेशान होकर यह कहते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। लेकिन रविवार रात अचानक उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक भागवत अक्सर बीमार रहता था। बिमारी के चलते उसकी मौत हुई है।

वहीं मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ट्वीट के बाद मामले में सियासत गर्मा गई। पूर्व सीएम कमलनाथ ने किसान का वीडियो पोस्ट कर लिखा कि एमपी में तालिबानी शासन चल रहा है। सरकार नशे में मदमस्त होकर किसानों को रौंद रही है। किसान की बीजेपी सरकार पर खुलेआम भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के कुछ ही घंटे बाद ही मृत्यु की खबर कई सवालों और संदेहों को जन्म देती है। मृतक किसान का पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे मृत्यु की असली वजह सामने नहीं आ सकी।

दरअसल, गुना जिले में खाद न मिलने से परेशान एक किसान ने अपना एक वीडियो जारी कर सरकार और स्थानीय प्रसाशन को जिम्मेदार बताया था। किसान भगवत ने वीडियो में तहसीलदार पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इनके कारण दंगा, विवाद हो रहा है। महेंद्र भाईसाब से विनती करता हूं कि नियम से खाद बंटवाया जाए ताकि आपसी विवाद न हों, लड़ाई न हो। वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों बाद देर रात किसान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। यह बात सामने आते ही प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।

परिवार बोला- कई दिनों से बीमार था

मृतक किसान भगवत के भाई मनोज किरार ने कहा कि रविवार रात उसे सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उसे अस्पताल ले गए। जहां निजी अस्पताल के डॉक्टर राजेन्द्र राजपूत ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, कुछ दिन पहले से उसके सीने में दर्द रहने लगा था। इसके इलाज के लिए 13 नवंबर को उसे इंदौर की निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिर में खून का थक्का जमा होने से डॉक्टर ने थक्का निकालने के लिए ऑपरेशन करने को कहा था, लेकिन हम परिजन बाद में ऑपरेशन कराने का बोलकर उसकी अस्पताल से छुट्टी कराकर वापस घर आ गए थे।

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना का एक्स पर जिक्र करते हुए कहा कि,

गुना जिले के झागर गांव के किसान भगवत किरार की दिन भर खाद की लाइन में खड़े रहने के बाद शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर विचलित करती है। मृतक किसान ने खाद न मिलने पर वीडियो जारी कर खाद वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की बात कही थी। एक किसान का बीजेपी सरकार पर खुलेआम भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के कुछ ही घंटे बाद उसकी मृत्यु की खबर कई सवालों और संदेहों को जन्म देती है।

प्रशासन ने पोस्टमॉर्टम बिना करा दिया अंतिम संस्कार

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि, मृतक किसान का पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे मृत्यु की असली वजह सामने नहीं आ सकी। कुछ लोग इसे दबी ज़ुबान खाद न मिलने से त्रस्त होकर किसान द्वारा आत्महत्या करने का मामला भी बता रहे हैं।

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से कहा है कि, मध्यप्रदेश में खाद बीज की क़िल्लत विकराल रूप ले चुकी है, सरकार पता नहीं किस नशे में मदमस्त होकर किसानों को रौंद रही है। अन्नदाता सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, तो शाम को उसकी मृत्यु की खबर आ जाती है। मध्यप्रदेश में ये कौन सा तालिबानी शासन चल रहा है ?

अरुण यादव बोले- किसान आत्महत्या न करें

मामले में कांग्रेस नेता अरुण सुभाष यादव ने भी ट्वीट किया है। यादव ने लिखा है कि खाद न मिलने से परेशान किसान ने आत्महत्या कर ली। गुना जिले की बमौरी विधानसभा क्षेत्र में डीएपी खाद न मिलने पर ग्राम झागर के किसान भगवत किरार ने आत्महत्या कर ली, प्रशासन ने बिना पोस्टमॉर्टम करवाएं आनन फानन में मृतक किसान का दाह संस्कार भी करवा दिया।

मृतक किसान के परिजनों का आरोप है कि, ग्राम धाननखेड़ी में खाद लेने गए थे, लम्बे समय तक लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल पाई, इसी के चलते वह अवसाद में आ गए थे और आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया ।

भाजपा सरकार किसानों की चिंता कब करेगी। उनको खाद कब उपलब्ध करवाएगी ? क्योंकि किसान खरीफ की फसल एवं सरकार की उदासीनता की वजह से पहले से ही परेशान है। अब उसे रबी की फसल से उम्मीद है फिर भी न समय पर खाद है न बिजली मिल रही। मेरी किसान साथियों से प्रार्थना है कि आत्महत्या जैसा कोई कदम न उठाएं, क्योंकि इससे सबसे ज्यादा पीड़ा आपके परिजनों को ही होगी।

किसान ने वीडियो वायरल कर प्रशासन पर आरोप लगाए थे

किसान भागवत सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर कहा कि,

मैं गरीब छोटा सा किसान हूं। मेरी कानून, सरकार से थोड़ा सा निवेदन है कि मेरे पास कम से कम जमीन है। मुझे एक भी दाना खाद का नहीं मिला। आजकल पांच पांच साल, एक एक साल के बच्चे का आधार कार्ड बन रहा है। अगर आधार कार्ड से खाद दिया जाएगा। तो हमारी तो बस्की(हिम्मत) ही नहीं है कि दो दो बीघा वाले किसान उन कट्टों को खरीद लें। वहां पे 1350 का मिल रहा है सरकारी रेट। उनको वो खरीद लेते हैं। बाद में वो हमे तीन -तीन हजार का बेचते हैं। तो जिसके पास जमीन है जितनी, उतना उसको खाद दिया जाए।

तहसीलदार, पटवारी खाद को बेंच रहे हैं, तो आधार कार्ड के आधार से खाद देंगे, फिर किसान क्या करेंगे। तहसीलदार, पटवारी कौन खाद बंटवा रहे हैं। यहां बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है। मैं महेंद्र भाईसाहब से निवेदन करता हूं कि आपने बहुत अच्छा किया किसानों के लिए खाद मंगवाई। ऊपर नेताओं से बात कर के आपने रैक मंगवाए। अपने कितनी बड़ी बात की, ऊपर तक बात पहुंचाई। आपसे हाथ जोड़ के एक विनती करता हूं, कि इस खाद को नियम से बंटवाया जाए। आपसी में किसानों में भेदभाव न हो और आपसी में लड़ाई न हो।”

कलेक्टर बोले- खाद लेने मृतक नहीं उसके भतीजे गए थे

इधर गुना कलेक्टर सतेंद्र सिंह ने बताया कि खाद की उपलब्धता व वितरण की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है। भगवत खुद खाद लेने नहीं गया था। उसके भतीजे गए थे और उन्हें दो बोरी खाद मिल गई थी। हमारे पास उसकी पर्ची भी है।

Hot this week

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

सगाई तोड़ी तो लड़की के माता-पिता का अपहरण, जूतों की माला पहनाकर पीटा

​सोनकच्छ (देवास): मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रतिशोध और...

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...

आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा शहर

​भोपाल। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती (डंपिंग साइट)...

Topics

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

सगाई तोड़ी तो लड़की के माता-पिता का अपहरण, जूतों की माला पहनाकर पीटा

​सोनकच्छ (देवास): मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रतिशोध और...

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...

आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा शहर

​भोपाल। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती (डंपिंग साइट)...

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img