Tuesday, September 1, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर में अनाज कारोबारी के नाबालिग बेटे को क्या ब्लेकमेल

इंदौर की एरोड्रम पुलिस ने अनाज कारोबारी की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। कारोबारी की शिकायत के अनुसार इलाके में ही रहने वाले आरोपी ने उनके बेटे को पहले तो नशे का आदी बना दिया। फिर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। घर से 45 लाख के जेवर चुराकर सराफा में व्यापारियों को बेच दिए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गहने बेचने के मामले में पूछताछ शुरू कर दी है।

एरोड्रम पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अनाज व्यापारी राकेश की शिकायत पर पुलिस ने हेमंत उर्फ बंटी गौरानी, निवासी अशोक नगर पर 305-ए,308(2) बीएनएस के मामले में केस दर्ज किया है। राकेश ने बताया कि आरोपी ने उनके 16 साल के बेटे को पहले नशे का आदी बनाया। इसके बाद उसका वीडियो बनाकर परिवार को बताने के नाम पर ब्लैकमेल किया। फिर घर से 45 लाख रुपए कीमत के आभूषण चोरी कर मार्केट में बेच दिए। बेटे से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ तो वह थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया।

अनाज व्यापारी ने अपनी शिकायत में बताया कि जुलाई से उनके घर से धीरे-धीरे सोने-चांदी के जेवर गायब होने लगे। काफी जानकारी निकाली लेकिन पता नहीं चला। 3 अक्टूबर को बेटे का एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद अस्पताल में उसका करीब 15 दिन उपचार चला। इस बीच उसके घर आने पर हेमंत के कॉल उसके मोबाइल पर आते थे। बार-बार कॉल आने पर उससे पूछताछ की तो बेटे ने बताया कि जब घर पर कोई नहीं होता तो हेमंत घर आता और घर से सोने के जेवर लेकर चला जाता। इस तरह से कई जेवर उसने चुराए और मार्केट में बेच दिए।

यहां बेचे जेवर

आरोपी हेमंत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जेवर राजू ज्वेलर्स, अंबिकापुरी, जिनेन्द्र ज्वेलर्स, बड़ा सराफा, बंटी भाई ऐरोप्लेन वाला ज्वेलर्स, छोटा सराफा और अन्य ज्वेलर्स को बेचे हैं। पुलिस के मुताबिक हेमंत पतंग और मांजा बेचने का काम करता है। इस दौरान इलाके के कई बच्चे उसके संपर्क में हैं। फिलहाल पुलिस जेवर की रिकवरी करने के प्रयास कर रही है।

Hot this week

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

Topics

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img