Tuesday, September 1, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में बिल्डर का प्लाॅट नीलाम करेगा निगम

भोपाल के रायसेन रोड स्थित पटेल नगर में बिल्डर के बंधक बनाए गए करीब 70 हजार स्क्वेयर फीट के प्लॉट को नगर निगम नीलाम करेगा। इससे जो राशि मिलेगी, उससे कॉलोनी में पानी, सड़क, और सीवेज जैसी बुनियादी सुविधाएं जुटाने और क्षेत्र के विकास के लिए किया जाएगा।

इस संबंध में मंगलवार को राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने एक बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पटेल नगर के निवासियों को सुविधाओं से वंचित न रखा जाए।

मंत्री गौर के बंगले पर जिला प्रशासन, नगर निगम के अधिकारियों और पटेल नगर के रहवासियों की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि पटेल नगर के रहवासियों को बिल्डर द्वारा मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। बार-बार आश्वासन देने के बाद भी बिल्डर कॉलोनी का अपेक्षित विकास नहीं कर रहा है,

मंत्री गौर ने बताया कि बिल्डर के बंधक भू-खंड को नगर निगम द्वारा नीलाम करने और प्राप्त राशि से विकास कार्य करने का प्रावधान है। नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण यादव ने बताया कि बंधक भूखंड की नीलामी से 20 से 25 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होने का अनुमान है, जिससे कॉलोनी का विकास किया जाएगा।

750 से अधिक घर, 5 हजार लोग रहते हैं कॉलोनी में

पटेल नगर में 750 से ज्यादा मकान है, जहां 5 हजार से अधिक लोग रहते हैं। बिल्डर का करीब 70 हजार स्क्वेयर फीट कॉमर्शियल प्लाट मुख्य मार्ग पर है। इसकी मार्केट वैल्यू 25 से 30 लाख रुपए है। इतनी राशि से सुविधाएं आसानी से जुटा ली जाएगी। इसके बाद निगम कॉलोनी को टेकओवर करेगा। फिर रहवासियों की समिति बनाई जाएगी, जो मेंटेनेंस का काम देखेगी।रोहित नगर में नर्मदा जल की सप्लाई पर मंथनबैठक में रोहित नगर के लोगों को नर्मदा जल की सप्लाई दिए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। मंत्री गौर ने निगम कमिश्नर यादव से विस्तृत प्लान बनाने को कहा है। कॉलोनी में सिंगल कनेक्शन देने के लिए प्राक्कलन तैयार किया जाएगा। बैठक में एसडीएम एलके खरे भी मौजूद रहे।

Hot this week

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

Topics

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img