Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में एक्सीडेंट में युवक की मौत: सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी

भोपाल से सटे ग्रामीण इलाके बैरसिया में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी बहन के ससुराल से घर जाने के लिए निकला था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी वाहन और चालक की पहचान फिलहाल नहीं की जा सकी है।

पुलिस के मुताबिक नीलेश सेनी (32) पुत्र लल्लू सेनी मूल रूप से गंजबासौदा का रहने वाला था। वह फिलहाल विदिशा रोड पर सूखी सेवनिया स्थित एक ढाबे पर काम करता था और वहीं रहता भी था। गुरुवार दोपहर को नीलेश बैरसिया के रूनाहा में रहने वाली बड़ी बहन कमला सेनी से मिलने गया था। रात करीब 11 बजे बहन से मिलकर घर जाने के लिए निकला था। इस दौरान रूनाहा जोड़ पर अज्ञात कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कार सहित चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान के लिए आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

दो साल से भोपाल में रह रहा था

मृतक के भाई सुरेश सेनी ने बताया कि नीलेश दो साल पहले काम-धंधे की तलाश में भोपाल आया था। तंदूरी रोटी बनाने का काम करता था। भोपाल में बसने का उसका सपना था। उसे 20 हजार रुपए की तनख्वाह मिलती थी। शादी कराने के लिए लड़की भी तलाश रहे थे। इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

11 महीने कोमा में रहे पीएचडी छात्रा ने दम तोड़ा

बागसेवनिया थाने के एसआई मोहन वर्मा ने बताया कि 24 वर्षीय शिवम तिवारी मूलत: सागर जिले का रहने वाला था। भोपाल में वह बागसेवनिया थाने के पीछे स्थित केन्द्रीय संस्कृत विद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। वह यहां से पीएचडी कर रहा था। जनवरी के महीने में वह अपनी बाइक से विद्यालय से बाहर निकालकर जैसे ही सड़क पर आया वैसे ही किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन को लेकर भाग निकला। शिवम तिवारी को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था।

उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। जिसके कारण हादसा होने के बाद से ही वह कोमा में चला गया था। दस महीने तक उसका इलाज चला लेकिन वह कोमा की अवस्था से बाहर नहीं आया। गुरवार की रात को उसकी एम्स में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img