Friday, June 19, 2026
30.2 C
Bhopal

इंदौर में दुल्हन बोली- ये दूल्हे की प्रेमिका; थाने में दर्ज कराई शिकायत

इंदौर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत चल रहे शादी समारोह में उस वक्त हंगामा मच गया, जब यहां पहुंची एक युवती ने दुल्हन की पिटाई कर दी। जिसके बाद दुल्हन ने थाना पहुंचकर आरोपी युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

एसआई विजय धुर्वे ने बताया कि शहर के मल्हारगंज क्षेत्र के दलाल बाग में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह में एक जोड़ा अपने परिवार की रजामंदी से शादी कर रहा था। इसी दौरान गुस्से में एक युवती वहां पहुंची और दुल्हन के साथ मारपीट करते हुए शादी का विरोध करने लगी।

युवती के हंगामे के बाद दुल्हन सपना चौहान (निवासी महू) मंडप से उठकर सीधे मल्हारगंज थाने पहुंच गई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। दुल्हन का कहना है कि मारपीट करने वाली युवती दूल्हे की प्रेमिका है, जो कि दूल्हे के ही दोस्त की पत्नी है।

दूल्हा और मारपीट करने वाली युवती एक ही काॅलोनी के

पुलिस का कहना है कि दुल्हन के पीछे-पीछे दूल्हा निलेश यादव (निवासी बालदा कॉलोनी) भी थाने पहुंच गया। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि दूल्हा निलेश और मारपीट करने वाली युवती रुक्मणी होल्कर (निवासी बालदा कॉलोनी) एक ही कॉलोनी के निवासी हैं। युवती का कहना है कि वह और दूल्हा लंबे समय से दोस्त हैं। हालांकि कार्यक्रम स्थल पर हंगामा करने वाली रुक्मणी अभी तक थाने नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img