Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

CBI ने नारकोटिक्स ब्यूरो के इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने चित्तौड़गढ़ के केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर और बिचौलिए को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एक क्लिनिक के खिलाफ मामले के निपटारे के लिए 20 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। बिचौलिए के मार्फत रिश्वत के 3 लाख रुपए लेते आरोपी इंस्पेक्टर को पकड़ा गया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से CBI टीम पूछताछ करने में जुटी है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को परिवादी ने शिकायत की थी। इसमें चित्तौड़गढ़ के केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर एक बिचौलिए के मार्फत 3 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे है। रिश्वत की रकम आरोपियों की ओर से उनकी क्लिनिक के खिलाफ मामले के निपटारे के लिए मांगी जा रही है। मामले निपटारे के लिए 20 लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड की गई थी। उसके बाद आरोपियों की ओर से 8 लाख रुपए की रिश्वत मांग रखी गई।

इंस्पेक्टर के घर और ऑफिस की तलाशी ली गई

CBI की ओर से शिकायत पर बुधवार को केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के आरोपी इंस्पेक्टर आदर्श योगी और बिचौलिए केशव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। CBI ने ट्रेप का जाल बिछाकर चित्तौड़गढ़ के CBN इंस्पेक्टर आदर्श योगी की ओर से 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते बिचौलिए केशव को रंगे हाथों धर-दबोचा। CBI टीम के चित्तौड़गढ़ और बीकानेर में आरोपी इंस्पेक्टर के घर और ऑफिस की तलाशी ली। टीम ने तलाशी में आपत्तिजनक डॉक्यूमेंट को जब्त कर लिए है।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img