Monday, April 27, 2026
31.1 C
Bhopal

इंदौर में शेयर मार्केट से प्रॉफिट के नाम पर धोखाधड़ी

इंदौर क्राइम ब्रांच ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर महिला से धोखाधड़ी के मामले में दो लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों ने पीड़िता को लग्जरी लाइफ स्टाइल दिखाकर इंप्रेस किया। इसके बाद करीब 12 लाख रुपए ठग लिए। क्राइम ब्रांच अधिकारियों के मुताबिक आरोपी कई लोगों से करीब 80 लाख रुपए की ठगी कर चुके हैं।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक वर्षा नाम की महिला की शिकायत पर रोहित पुत्र राजेश जैन, निवासी खेरादी मोहल्ला, प्रतापगढ़ राजस्थान और उसके दोस्त हर्ष पुत्र मनीष मारवाडी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। वर्षा ने बताया कि सहेली के जरिए महासागर कॉर्पोरेट,गीता भवन पर उसकी पहचान रोहित से हुई थी।

कुछ ही दिनों में रोहित से अच्छी जान-पहचान और बातचीत हो गई। रोहित ने बताया कि वह शेयर मार्केट, माइनिंग और टूर एंड ट्रैवल का काम करता है। रोहित ने मोबाइल ऐप पर डी-मैट ​​​अकाउंट में लाखों रुपए का बैलेंस दिखाया। रोहित ने वर्षा से भी शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए कहा। उसने इन्वेस्टमेंट अमाउंट पर हर महीने अच्छा प्रॉफिट मिलने का झांसा भी दिया।

हाई प्रोफाइल वीडियो शेयर किया,दिखाई लग्जरी लाइफ

रोहित ने वर्षा को अपनी एक हाई प्रोफाइल वीडियो शेयर की। उसकी लाइफ स्टाइल देखकर वर्षा काफी प्रभावित हुई। रोहित हमेशा RJ-35-CA-5411 नंबर क मर्सिडीज ई-क्लास से ही आता था। उसने कहा कि उसकी कंपनी में इन्वेस्टमेंट सेफ है। उसने कुछ एग्रीमेंट भी दिखाए। ट्रेडिंग से हुए प्रॉफिट के स्क्रीनशॉट भी भेजे।

इसके बाद एक अन्य साथी वरूण गेलडा, निवासी इतवारिया बाजार से मिलवाया। वह अपनी पत्नी शिखा गेलडा के नाम से इन्वेस्टमेंट फर्म संचालित करता है। उसमें करीब 15 लोगों से 1 करोड़ 80 लाख रुपए लिए गए। वर्षा से भी 2022 में 12 लाख रुपए इन्वेस्ट कराए। कुछ समय बाद प्रॉफिट को लेकर टालमटोल करने लगा।

नवंबर 2023 में रोहित ने 4 लाख रुपए इनकम टैक्स भरने के चलते प्रॉफिट का पैसा कुछ समय बाद देने की बात कही। इसके बाद से रोहित लगातार झांसा देता रहा। इसके चलते पीड़िता ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की। जांच के बाद रोहित और उसके दोस्त को आरोपी बनाया गया है।

Hot this week

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...

Topics

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...

योगा क्लास जाते समय पीछा करता था पड़ोसी, महिला की शिकायत पर FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर में एक शर्मनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img