Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल के होटल में जबलपुर की युवती से रेप:प्रयागराज के युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए संबंध; सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

जबलपुर की युवती के प्रयागराज में रहने वाले सोशल मीडिया फ्रेंड ने भोपाल के एक होटल में रेप किया। आरोपी ने युवती को जल्द शादी करने का भरोसा दिलाया था। अब आरोपी ने शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया है। तब पीड़िता ने जबलपुर में शिकायत की। वहां पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज कर केस डायरी भोपाल की ऐशबाग पुलिस को सौंप दी है।

ऐशबाग थाने के एसआई गया प्रसाद ने बताया कि जबलपुर पुलिस की ओर से एक जीरो पर कायम की गई एफआईआर की डायरी आई थी। जिसके आधार पर अजीम सलीम नाम युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह जबलपुर जिले की रहने वाली है। इसी साल फरवरी के महीने में सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती प्रयागराज निवासी अजीम सलीम नाम के युवक से हुई थी।

घुमाने के बहाने भोपाल लाया था

उनके बीच जब प्रेम-प्रसंग हो गया तो दोनों के घरों में भी शादी की बातचीत चलने लगी। इसी दौरान अजीम युवती से मिलने जबलपुर आया। उसे घुमाने के बहाने भोपाल ले आया। यहां पर पुष्पा नगर स्थित एक होटल में रुका। जल्द ही शादी कर लेने का वादा करते हुए उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बना लिए।

बाद में वह कई बार युवती से मिलने आया, अलग-अलग स्थानों पर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों जब उसने शादी करने से मना कर दिया तो युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img